बुधवार, 1 नवंबर 2017

घर में घुसने पर अधेड़ की हत्या

-बालोतरा के तिलवाड़ा गांव में एक ढाणी के बाहर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।सुचना पर सुबह पचपदरा पुलिस मौके पर पहुची और जाँच प्रारम्भ की।जानकारी के अनुसार मृतक देर रात इस ढाणी में घुस गया जिस पर घर में अकेली महिला ने चोरी की नियत से घुसे अधेड़ पर लाठी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।सुबह ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुची और तफ्तीश शुरू की।बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक राजेश माथुर भी मौके पर पहुचे और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया।मृतक की जैसलमेर जिले के सांगड निवासी लखसिंह के रूप में हुई।अब पुलिस उसकी हत्या के कारणों की जाँच में जुटी हुई है।

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

छात्राओ ने पुलिस को बाँधी राखी....

बालोतरा
बालोतरा पुलिस थाने में स्कूली छात्र छात्राओ थानाधिकारी सहित स्टाफ को राखी बाँधी,मार्डन पब्लिक स्कुल के छात्र छात्राओ ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ने छात्र छात्राओ का थाना परिसर का अवलोकन करवा कर कार्यप्रणाली की जानकारी दी।