सोमवार, 8 जून 2020

सीमा प्रहरी बनकर करना होगा टिड्डियों का मुकाबला - हरीश चौधरी


राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जवाहर पूरा, नवातला, लाखाणीयों की ढाणी गांवो के लोगो की जनसुनवाई की।
       इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने आगामी दिनों में आने वाली टिड्डी के खतरे की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार का सहयोग करते हुए जनभागीदारी से टिड्डी पर हम सभी को मिलकर रोकथाम के भरपूर प्रयास करने है। 
        नवातला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करते हुए चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली समस्या को निजात दिलाने के लिए जल्द नवातला में जीएसएस स्वीकृत करवाकर आमजन को विधुत समस्या से राहत प्रदान करवाई जाएगी।
       चौधरी ने लाखानियों की ढाणी में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा है कि आमजन की सुनवाई के लिए अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण और निरीक्षण की गतिविधियों को विस्तार दें, तथा इस दौरान जहां कहीं कोई समस्या सामने दिखे, उसका तत्काल समाधान करें। खासकर पानी, बिजली, चिकित्सा आदि बुनियादी लोक सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ओकातीय बेरा में स्थित मेघवालों की ढाणी में स्वीकृत करवाई गई सौर से संचालित ट्यूबवेल का कार्य शुभारम्भ करवाया।
       रविवार को पूरे दिन राजस्व मंत्री चौधरी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों और जरूरतों से रूबरू हुए और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रत्येक ढाणी व राजस्व के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पाटोदी प्रधान रसीदा बानो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घेवर राम मेघवाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार, 24 मार्च 2018

रिपोर्ट -अनिल वैष्णव
बालोतरा उपखंड में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी खनन पर रोक का कोई असर नही हो रहा है।बजरी माफिया अपनी राजनीतिक रसूख के चलते बैखोफ लूनी नदी से बजरी का खनन कर अपनी जेब भर रहे है।आम आदमी बजरी पर रोक के बाद दुगुनी कीमत चुकाने को मजबूर हो रहे है।हालांकि प्रशासन व खनन विभाग इक्का दुक्का कार्यवाही कर ओपचारिकता निभाते नजर आ रहे है,लेकिन आसान कमाई के लालच कई नए लोग भी इस बजरी कारोबार में कूद पड़े है।
इन क्षेत्रों में बैखोफ बजरी खनन
उपखंड के जसोल,बिठुजा,सराणा,जानियाना,किटनोद,कुंपावास,तिलवाड़ा,बगुण्डी, कलावा,गोल आदि नदी किनारे बसे गांवों में रात्रि में अवैध खनन को लेकर ट्रेक्टरों व डंपरों की हलचल शुरू हो जाती है।कई गांवों में तो बजरी खनन को लेकर गुटबाजी भी सामने आ रही है।
राजनीतिक पहुच व रसूख के चलते इनको कार्यवाही का अब कोई डर नही है।
जिम्मेदार विभाग निभा रहे ओपचारिकता
बालोतरा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर रोक के मामले में प्रशासन भी लाचार नजर आ रहा है।जिला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए राजस्व,पुलिस,खनन व परिवहन विभाग को विशेष दस्ते बना कर मोनिटरिंग व कार्यवाही के आदेश जारी किए थे।खनन विभाग कर्मचारियो व संसाधनों की कमी बता कर पल्ला झाड़ रहा है,पुलिस को सूचित करने पर कभी कभार कार्यवाही सामने आ रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई रसूखदार बजरी माफियाओ की इन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ भी सामने आ रही है।
सरकारी निर्माण कार्यो के लिए सरकार ने निकाला रास्ता
राज्य सरकार ने सरकारी निर्माण कार्यो के लिए बजरी आपूर्ति को लेकर रास्ता निकाला है।नदी के आसपास खातेदारी भूमि से बजरी निकलने के लिए STP जारी कर दी गई है।
सरकार ने तो अपने निर्माण कार्य के लिए रास्ता निकाल लिया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर अभी कोई विशेष तैयारी नही की है।पर्यावरण को लेकर बजरी की एनओसी को पर अभी कोई विशेष तैयारी नजर नही आ रही जिससे आम आदमी को दोगुनी कीमत देकर अपना काम चलाना पड़ रहा है ओर बजरी माफिया सरकारी तंत्र से सांठगांठ कर अपनी जेब भरने में जुटे हुए है।

शनिवार, 16 दिसंबर 2017

अवैध बजरी खनन पर 3 ट्रेक्टर जब्त।

सुप्रीम कोर्ट के बजरी खनन पर रोक के बावजूद बालोतरा क्षेत्र के कई गांवों में बजरी खनन बेरोकटोक जारी है।कल देर रात पुलिस ने लूनी नदी में बजर्री खनन करते 3 ट्रेकर मय ट्रॉली जब्त किए।तीनो ट्रेक्टर जसोल के पास अवैध रूप से बजरी का खनन कर रहे थे।गौरतलब है कि बजरी खनन पर रोक के बावजूद खनन माफिया कनाना,जानियाना,सराणा,बिठुजा,जसोल,तिलवाड़ा,आदि गांवों के पास चोरी छुपे बजरी खनन कर चांदी कूट रहे है।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

पेड़ से टकराई पिकअप,चालक की मौत


कल्याणपुर-शुक्रवार रात अराबा के पास हरी मिर्ची से भरी एक पिक-अप गाड़ी असन्तुलित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सुचना मिलते ही कल्याणपुर थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई मय जाब्ता मोके पर पहुचे। मृतक की बॉडी गाड़ी में बुरी तरह फंस गई जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला और सन्त श्री राजाराम चिकित्सालय ले गए  जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया,मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

बुधवार, 13 दिसंबर 2017

आज की रात आसमान में सितारों की बारिश,उत्तर पूर्व राज्यो में दिखेगा अद्भुत नजारा।

आज की रात आसमान में सितारों की बारिश होगी,वैज्ञानिको के अनुसार आज  उल्का पिंडो के कई अंश पृथ्वी के विभिन्न वायुमंडल परतो से गुजरने की सम्भावना है  इसी दौरान आकर्षक आतिशबजी नजर आ सकती है अगर मौसम ने साथ दिया तो??अगर टूटते सितारे आपको आकर्षित करते हैं, तो बुधवार यानी की आज रात एक ज़बरदस्त शो के लिए तैयार हो जाइए. दरअसल आज यानी कि 13 दिसंबर की रात को टूटते सितारों की बारिश होने वाली है. इस चमत्कार को देखने के लिए किसी टेलीस्कोप की ज़रूरत नहीं होगी.रात्रि में 12 बजे के बाद आकर्षक नजारा देखने को मिल सकता है।
आसमान में होने वाली इस घटना को 'जेमिनिड्स' कहा जाता है. 'जेमिनिड्स' में कई तारे और उल्का झुंड में धरती पर बरसते हुए दिखाई देते हैं. यह खूबसूरत नजारा 13 और 14 दिसंबर की रात को दुनिया के लगभग हर इलाके में देखा जा सकेगा.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह उल्कापात या मीटियोर की ये बारिश सालना प्रक्रिया है. यह हर साल दिसंबर में होती है. इस बार 13 और 14 तारीख को ये अपनी चरम पर होगी.

इसे विश्व के उत्तरी हिस्सों के सभी देशों में नग्न आंखों से से देखा जा सकेगा. यह अंतरिक्ष के उन खूबसूरत पलों में से है, जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं.

बालोतरा के जिले की घोषणा नही, उत्साह पड़ा ठंडा,लेकिन सम्भावना अभी भी बरकरार।

आज शोषयल मिडिया व् टीवी चेनलो पर नए जिलो के गठन को लेकर चली खबरों से बालोतरा में उत्साह का माहोल बना लव्किं झुंझनू में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा नही होने से उत्साह ठंड पद गया,लेकिन आगामी दिनों में बालोतरा के जिला बनने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता।दरअसल विश्वसनीय सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इन पांचों नये जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में झुंझुनूं में आयोजित सभा में इसकी घोषणा नही की लेकिन आने वाले समय में इसकी घोषणा हो सकती है
सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार अजमेर के ब्यावर, जयपुर के शाहपुरा, बाड़मेर के बालोतरा, नागौर के डीडवाना और अलवर के बहरोड़ को जिला बनाने जा रही है। गौरतलब है कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही इन नए जिलों के गठन के काम को लेकर एक रिटायर्ड आईएएस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। इस मामले में कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।सम्भावना यह जताई जा रही है सरकार जल्द ही अपने कार्यकाल में नए जिलो की घोषणा कर सकती है।

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

आज मिल सकती है बालोतरा को जिले की सौगात...

प्रदेश में पिछले 25 सालो से अलग अलग जगहों से उठ रही जिले की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नए जिलो की घोषणा कर सकती है।पिछले 20 वर्षो से चली आ रही बालोतरा को जिले बनाए जाने की मांग आज पूरी हो सकती है।राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर झुंझनू में मुख्यमंत्री नए जिलो की घोषणा करेगी।सूत्रो के अनुसार   अजमेर के ब्यावर,बाड़मेर के बालोतरा,जयपुर के शाहपुरा,नागौर के डीडवाना,जोधपुर के फलोदी के नाम पर लग सकती है मुहर।रिफायनरी को की घोषणा के बाद बालोतरा का नम्बर सबसे ऊपर है।