बुधवार, 23 फ़रवरी 2022
प्रदेश सरकार के 2023 बजट घोषणाओं से पचपदरा वासी हुए निराश,बालोतरा को जिला बनाने की मांग पर लगी निराशा हाथ,विधायक ने भी जूते चप्पल नही पहनने के संकल्प को लेकर विधानसभा के बाहर जूतों का किया त्याग।
बजट 2023 में पचपदरा विधानसभा को मुख्यमंत्री ने भले ही कई नई सौगात दी लेकिन बालोतरा को जिला बंनाने की मांग इस बार भी पूरी नही हो पाई। विधायक मदन प्रजापत के संकल्प सहित सिवाना विधायक हमीर सिंह,केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों की मांग को इस बार भी नजरअंदाज कर दिया गया। 2023 के बजट में पचपदरा विधानसभा को भले रिफाईनरी से सम्बंधित 383 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पीसीपीआईआर की सौगात मिली लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर कोई ठोस घोषणा नही की गई। इस बजट में क्षेत्र को महज मंडली के पीएचसी को सीएचसी,बालोतरा में सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास,ग्राम पंचायत चांदेसरा में 33/11 केवी जीएसएस,पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना में 245.76 करोड़ , 25 किलोमीटर सड़क,कुड़ी व डोली के वन्य जीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर और रिफाईनरी में स्थानीय 1लाख 40 बेरोजगारों को रोजगार की ही सौगात मिल पाई है। क्षेत्र के पलायन को मजबूर पोपलीन कपड़ा उद्योग के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा नही होने से उद्यमी भी मायूस नजर आए। बालोतरा के जिले की मांग इस बजट में भी पूरी नही होने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने अपने संकल्प के अनुसार विधानसभा के बाहर अपने जूतों का परित्याग किया,विधायक ने जिला नही बनने पर जूते चप्पल नही पहनने व प्रश्नकाल में कोई प्रश्न नही उठाने का संकल्प लिया था ,आज के बजट में जिले की घोषणा नही होने पर विधायक सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मायूस नजर आए। बीजेपी ने भी जिले की मांग पूरा नही होने पर बजट को महज राजनीतिक बताया,किसानों के ऋण माफी सहित अन्य मांगों के पूरा नही होने पर इस बजट को महज कागजी बजट बताया।पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,जिलाध्यक्ष महेश चौहान,गणपत बांठिया ने इस बजट को महज राजनीतिक बजट बताया ओर कहा कि क्षेत्र में रिफाईनरी सहित अन्य मापदण्डो पर खरा उतरने के बावजूद जिले की घोषणा नही करना निराशाजनक है ।वित्त के अभाव में बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में सरकार नाकाम रहेगी।
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022
अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के तहत स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार,13 ग्राम स्मैक के साथ 11 हजार की नकदी भी की बरामद।
बालोतरा
कस्बे में युवाओं की नसों में जहर घोला जा रहा है,कस्बे में कई जगह चोरी छुपे स्मैक का कारोबार जारी है।स्मैक के बढ़ते प्रचलन के चलते कई युवक अपराध की राह पकड़ रहे है।पुलिस द्वारा कभी कभार कार्यवाही के चलते स्मैक कारोबारियो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर बालोतरा पुलिस ने आज एक महिला के कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।पुलिस की गश्त के दौरान जीरो रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी ,जिस पर उसे पकड़ कर पूछताछ व तलाशी ली गई तो महिला के पास से करीब 32 पूड़ियों में स्मैक बरामद की,पुलिस ने महिला के पास से 11 हजार की नकदी के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया। पुलिस उप निरीक्षक सुखराम ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम कमला पत्नी धर्मपालसिंह जाट निवासी गुंदीवाला बेरा ,सराणा के कब्जे से स्मैक बरामद की गई है जिसको लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पहले भी महिला का स्मैक बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था।जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व भी इस महिला का स्मेक तौलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था लेकिन उसको लेकर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नही की थी,बताया जा रहा है राजनीतिक रसूखदार आरोपी महिला कमला शिक्षा विभाग में पैरा टीचर के पद पर कार्यरत है। बालोतरा कस्बे में कई जगह स्मैक का कारोबार जारी है,कस्बे के समदड़ी रोड़, नया बस स्टैंड,ओद्योगिक क्षेत्र में स्मैक कारोबारी बैखोफ होकर युवा पीढ़ी को नशे की और धकेल रहे है,वही पुलिस भी छोटे छोटे कारोबारियों पर हाथ मार कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है,कस्बे में स्मैक सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुचने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है।कस्बे में स्मैक,डोडापोस्त,एमडी ड्रग्स व अफीम आसानी से उपलब्ध हो रही है। पुलिस की कार्यवाही में बालोतरा पुलिस थाना के उप निरीक्षक सुखराम,ASI चुतराराम,हेडकांस्टेबल गणेशराम,कांस्टेबल ठाकराराम,मेघाराम, धर्मेंद्रसिंह,देवाराम,उदयसिंह,कैलाशदान,रूपाराम व महिला कांस्टेबल अचली शामिल रहे।गुरुवार, 16 दिसंबर 2021
डीएसटी टीम व बालोतरा पुलिस ने कस्बे की 2 दुकानों से करीबन 6 लाख रूपये के नकली इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद करने में सफलता हासिल की, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार।
बाडमेर एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर डीएसटी टीम व बालोतरा पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा शहर के नया बस स्टेशन के सामने स्थित माजिसा स्टील न्यू बस स्टेण्ड बालोतरा व मल्लिनाथ इलेट्रोनिक स्टोर न्यू बस स्टेण्ड पर कार्यवाही करते हुए करीबन 6 लाख रूपये के लोकल कम्पनियों के इलेक्ट्रोनिक आईटम्स जब्त किए। पुलिस ने पंखे, गीजर, मिक्सर गरेण्डर, बिजली के तार, गैस चुल्हे सहित अन्य सामान बरामद करने सफलता हासिल की ।आरोपी दुकानदार इन लोकल इलोक्ट्रॉनिक्स समान पर नामी कम्पनीयां के स्टीकर लगाकर उनके ब्रांड्स बेच रहे थे। पुलिस ने असली बताकर बाजार मे नकली सामान बेचने पर महेन्द्रसिंह पुत्र बींजराजसिंह निवासी वरिया भगजी व हरिसिंह पुत्र नेनसिंह निवासी पिजोपुरा(जालोर) हाल दुध डेयरी के पिछे को गिरफतार कर नकली सामान को बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बालोतरा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुंसधान किया जा रहा है।
बुधवार, 9 जून 2021
बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्य तिथि (भंडारा) पर 1100 लोगो को प्रसाद वितरण कर किया भावपूर्ण याद
बालोतरा,8 जून।
देश-विदेश के करोड़ो लोगों को शाकाहारी सदाचारी नशामुक्त बनाने वाले विश्वविख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि (भंडारा) पर्व ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिनांक 8 जून को मनाया। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन ही 116 वर्ष की उम्र में दिवंगत हुए थे। कोरोड़ो लोगों की बाबाजी ने शराब और मांस छुड़ाकर सबको शाकाहारी, सदाचारी एवं नशामुक्त बनाया था। अब बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी सन्त पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज भी उनके इस मिशन को देश-विदेश में आगे बढ़ा रहे हैं। और अभी समय-समय पर अपने श्री मुख से आगे आने वाली तकलिफों से बचने के लिए सभी लोगों को बराबर चेता भी रहे है। गुरु महाराज की कही हुई बातें अब धीरे धीरे लोगों के सामने आती जायेगी। ऐसे समय मे अपने लोगों को बहुत ही सावधानी और सयंम बरतने की जरुरत हैं। जो भी नियम कानून चाहे सरकार का हो , चाहे प्रकृति का हो, काल भगवान का हो ,उसका पालन करना जरूरी है।
महाराज जी ने लॉक डाउन के इस समय मे सभी प्रेमियों से अपील कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ही रहकर गुरु महाराज की पूजन-वंदना और अपने परिवार और देश के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाए।
*अपने अपने घरों में मनाया बाबा जयगुरुदेव का भंडारा पर्व:-*
------------------------------------------------------------
बाबा जयगुरुदेव संगत बाड़मेर के खीयाराम चौधरी ने बताया कि वैसे भंडारे का ये महापर्व प्रतिवर्ष बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन, मध्यप्रदेश में पूज्य संत महाराज जी के सानिध्य में मनाया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त पहुँचते है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण बाड़मेर जिला की संगत ने महाराज जी के आदेशानुसार सरकारी नियम के अंतर्गत अपने घरों में ही भंडारा पर्व मनाया। इस अवसर पर बाड़मेर ज़िले भर में गुरूजी की पूजा-वंदना (जयगुरुदेव नामध्वनि) करके 1100 से अधिक लोगों को भोजन बनाकर वितरित किया गया| इस मौके पर सभी सत्संगी भाई-बहन प्रातः 7 बजे गुरु का पूजन किया और जयगुरुदेव नाम की ध्वनि अपने अपने घरों में की। बाड़मेर जिले भर में बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्य तिथि (भंडारा) पर 1100 से अधिक लोगों को भोजन कराया और सभी के घरों में बनाया हुआ भोजन प्रसाद (पक्का खाना )अपने आस पास के लोगों को खिलाया।
इस अवसर पर इंजीनियर साजनराम बाना, किशन लोहार, सुखराम सारण, घनस्याम गोसाईवाल, जगदीश भार्गव, कानाराम सामरिया, डालूराम भण्डारी, मांगीलाल शर्मा, गंगाराम जोरानी, अर्जुनसिंह पालीवाल, पुराराम पूनड़ सहित कई लोगो ने प्रसाद वितरण कर शाकाहार नशामुक्ति का सन्देश दिया।
शनिवार, 5 जून 2021
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीईपीटी जसोल में पौधरोपण किया गया
बालोतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल में प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल एवम ट्रस्ट के चेयरमैन भरत मेहता के द्वारा पौधारोपण किया गया। अमित जुयाल व भरत मेहता के द्वारा पेड़ पौधों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया, साथ में यह भी संदेश दिया गया कि हर आदमी को जीवन में कम से कम 2 पौधों का लगाकर उनकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर जसोल सीईटीपी के ट्रस्टी सीईटीपी के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
सोमवार, 8 जून 2020
सीमा प्रहरी बनकर करना होगा टिड्डियों का मुकाबला - हरीश चौधरी
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जवाहर पूरा, नवातला, लाखाणीयों की ढाणी गांवो के लोगो की जनसुनवाई की।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने आगामी दिनों में आने वाली टिड्डी के खतरे की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार का सहयोग करते हुए जनभागीदारी से टिड्डी पर हम सभी को मिलकर रोकथाम के भरपूर प्रयास करने है।
नवातला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करते हुए चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली समस्या को निजात दिलाने के लिए जल्द नवातला में जीएसएस स्वीकृत करवाकर आमजन को विधुत समस्या से राहत प्रदान करवाई जाएगी।
चौधरी ने लाखानियों की ढाणी में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा है कि आमजन की सुनवाई के लिए अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण और निरीक्षण की गतिविधियों को विस्तार दें, तथा इस दौरान जहां कहीं कोई समस्या सामने दिखे, उसका तत्काल समाधान करें। खासकर पानी, बिजली, चिकित्सा आदि बुनियादी लोक सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ओकातीय बेरा में स्थित मेघवालों की ढाणी में स्वीकृत करवाई गई सौर से संचालित ट्यूबवेल का कार्य शुभारम्भ करवाया।
रविवार को पूरे दिन राजस्व मंत्री चौधरी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों और जरूरतों से रूबरू हुए और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रत्येक ढाणी व राजस्व के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पाटोदी प्रधान रसीदा बानो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घेवर राम मेघवाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार, 24 मार्च 2018
रिपोर्ट -अनिल वैष्णव
बालोतरा उपखंड में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी खनन पर रोक का कोई असर नही हो रहा है।बजरी माफिया अपनी राजनीतिक रसूख के चलते बैखोफ लूनी नदी से बजरी का खनन कर अपनी जेब भर रहे है।आम आदमी बजरी पर रोक के बाद दुगुनी कीमत चुकाने को मजबूर हो रहे है।हालांकि प्रशासन व खनन विभाग इक्का दुक्का कार्यवाही कर ओपचारिकता निभाते नजर आ रहे है,लेकिन आसान कमाई के लालच कई नए लोग भी इस बजरी कारोबार में कूद पड़े है।
इन क्षेत्रों में बैखोफ बजरी खनन
उपखंड के जसोल,बिठुजा,सराणा,जानियाना,किटनोद,कुंपावास,तिलवाड़ा,बगुण्डी, कलावा,गोल आदि नदी किनारे बसे गांवों में रात्रि में अवैध खनन को लेकर ट्रेक्टरों व डंपरों की हलचल शुरू हो जाती है।कई गांवों में तो बजरी खनन को लेकर गुटबाजी भी सामने आ रही है।
राजनीतिक पहुच व रसूख के चलते इनको कार्यवाही का अब कोई डर नही है।
जिम्मेदार विभाग निभा रहे ओपचारिकता
बालोतरा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर रोक के मामले में प्रशासन भी लाचार नजर आ रहा है।जिला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए राजस्व,पुलिस,खनन व परिवहन विभाग को विशेष दस्ते बना कर मोनिटरिंग व कार्यवाही के आदेश जारी किए थे।खनन विभाग कर्मचारियो व संसाधनों की कमी बता कर पल्ला झाड़ रहा है,पुलिस को सूचित करने पर कभी कभार कार्यवाही सामने आ रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई रसूखदार बजरी माफियाओ की इन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ भी सामने आ रही है।
सरकारी निर्माण कार्यो के लिए सरकार ने निकाला रास्ता
राज्य सरकार ने सरकारी निर्माण कार्यो के लिए बजरी आपूर्ति को लेकर रास्ता निकाला है।नदी के आसपास खातेदारी भूमि से बजरी निकलने के लिए STP जारी कर दी गई है।
सरकार ने तो अपने निर्माण कार्य के लिए रास्ता निकाल लिया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर अभी कोई विशेष तैयारी नही की है।पर्यावरण को लेकर बजरी की एनओसी को पर अभी कोई विशेष तैयारी नजर नही आ रही जिससे आम आदमी को दोगुनी कीमत देकर अपना काम चलाना पड़ रहा है ओर बजरी माफिया सरकारी तंत्र से सांठगांठ कर अपनी जेब भरने में जुटे हुए है।
उपखंड के जसोल,बिठुजा,सराणा,जानियाना,किटनोद,कुंपावास,तिलवाड़ा,बगुण्डी, कलावा,गोल आदि नदी किनारे बसे गांवों में रात्रि में अवैध खनन को लेकर ट्रेक्टरों व डंपरों की हलचल शुरू हो जाती है।कई गांवों में तो बजरी खनन को लेकर गुटबाजी भी सामने आ रही है।
राजनीतिक पहुच व रसूख के चलते इनको कार्यवाही का अब कोई डर नही है।
जिम्मेदार विभाग निभा रहे ओपचारिकता
बालोतरा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर रोक के मामले में प्रशासन भी लाचार नजर आ रहा है।जिला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए राजस्व,पुलिस,खनन व परिवहन विभाग को विशेष दस्ते बना कर मोनिटरिंग व कार्यवाही के आदेश जारी किए थे।खनन विभाग कर्मचारियो व संसाधनों की कमी बता कर पल्ला झाड़ रहा है,पुलिस को सूचित करने पर कभी कभार कार्यवाही सामने आ रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई रसूखदार बजरी माफियाओ की इन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ भी सामने आ रही है।
सरकारी निर्माण कार्यो के लिए सरकार ने निकाला रास्ता
राज्य सरकार ने सरकारी निर्माण कार्यो के लिए बजरी आपूर्ति को लेकर रास्ता निकाला है।नदी के आसपास खातेदारी भूमि से बजरी निकलने के लिए STP जारी कर दी गई है।
सरकार ने तो अपने निर्माण कार्य के लिए रास्ता निकाल लिया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर अभी कोई विशेष तैयारी नही की है।पर्यावरण को लेकर बजरी की एनओसी को पर अभी कोई विशेष तैयारी नजर नही आ रही जिससे आम आदमी को दोगुनी कीमत देकर अपना काम चलाना पड़ रहा है ओर बजरी माफिया सरकारी तंत्र से सांठगांठ कर अपनी जेब भरने में जुटे हुए है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)