शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

संतों के सानिध्य में धूम धाम से निकली श्री कृष्णाजन्माष्टमी के पर्व पर पावन पद-यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

        माली समाज,बालोतरा द्वारा श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पर्व पर पावन पद यात्रा का आयोजन बालोतरा से वृंदावन धाम,भगवती आश्रम पचपदरा तक श्री नरसिंहदास महाराज,गादीपति समदड़ी और महामंडलेश्वर राघवदास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजन हुआ।
      यात्रा संयोजक डूंगर माली और चेतन कच्छवाह ने बताया कि माली समाज भवन से महेश बी चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष,बाबूलाल गहलोत अध्यक्ष माली विकास समिति,चंपालाल सुंदेशा संयुक्त सचिव माली संस्थान जोधपुरने हरी झंडी दिखाकर पावन पद यात्रा को रवाना किया। यात्रा में बालोतरा क्षैत्र से सर्व समाज के हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष भक्त गण श्री कृष्णा भगवान के भजनों पर नाचते और झूमते हुए हर्षोल्लास के साथ यात्रा को पूर्ण किया। यात्रा में गुरू श्री भगवती मां मनमोहक झांकी सजाई गई। यात्रा का रास्ते में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धोडानाडी बालाजी मंदिर पर महाबालेश्वर ग्रुप द्वारा चाय और अल्पाहार तथा मां अर्बुदा पैदल संघ द्वारा फल प्रसादी की सेवा दी गई।
      यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन माली समाज सब्जी मंडी एसोसियेशन, माली संस्थान,डेजर्ट ट्रेडिशनल आर्ट एंड यूथ सेंटर, कैलाश मेमोरियल संस्थाओं का अतुल्य योगदान रहा।
     पावन पद यात्रा वृंदावन धाम भगवती आश्रम पचपदरा पहुंचने पर आश्रम व्यवस्थापक जयप्रकाश कोठरी द्वारा स्वागत किया गया और भक्त जनों ने श्री गुरू भगवती मां और उनके आराध्य देव श्रीपति बालकृष्ण ठाकुर जी भगवान की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।भगवती आश्रम में भव्य सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, राजेश माली,जबराराम पंवार, अशोक प्रजापत, सरिता खारवाल, नरेश माली, छगन माली, तरुण प्रजापत, आस्था खारवाल इत्यादि ने श्री कृष्णा भगवान की भक्ति और शक्ति से ओत प्रोत भजनों पर ऐसी प्रस्तुति दी कि मानो वृंदावन का रमणीय माहौल भगवती आश्रम पचपदरा में उतर आया हो और
 उपस्थित हजारों भाविकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    यात्रा में खेताराम पंवार, हंजारीमल पंवार,सुजाराम कच्छवाह, राधेश्याम पंवार पूर्व उपसभापति,महेश परमार पार्षद,रावताराम चौहान पार्षद,श्रवण सुंदेशा,हनुमान पंवार,अमराराम सुंदेशा, मंगलाराम टाक,उत्तमसिंह राजपुरोहित, सुरेश चितारा,दौलत सुंदेशा, बाबूलाल चौहान, प्रेम टाक,भीमाराम चौहान, मदन सुंदेशा,गणपत कच्छवाह,नरपत कच्छवाह,नरपत गहलोत, गोपाल पंवार, मोहनलाल गहलोत इत्यादि गणमान्य नागरिकों ने पावन पद यात्रा में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें