बुधवार, 4 मई 2022

कर्ज तले डूबे कैशियर ने रची लूट की कहानी,सहयोगी के साथ मिलकर 4 लाख की फर्जी लूट को दिया अंजाम,

बालोतरा कस्बे में 1 मई को पेट्रोल पंप कैशियर के साथ 4 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया खुलासा।पुलिस जांच में कैशियर ने ही  लूट की मनगढंत कहानी रचकर करीब3 लाख 54 हजार हड़पने की साजिश रची,पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक अन्य सहयोगी कार्मिक को गिरफ्तार किया।

दरअसल 1 मई को बालोतरा के नया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर गोविंद पूरी ने बताया कि वह पेट्रोल पंप का दिन भर का जमा हुआ केश दूसरी ब्रांच पर जमा करवाने जा रहा था कि आयकर भवन के पास बाइक सवार दो यूवको ने उसकी आँखों मे मिर्ची डालकर करीब 4 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए,मामले की सूचना पर बालोतरा पुलिस ने जांच प्रारम्भ की तो पीड़ित कैशियर पर शक हुआ।पुलिस ने कैशियर पर निगाह बनाये रखी और उससे कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया,उसने बताया कि पेट्रोल पंप के एक अन्य कार्मिक के  साथ मिलकर उसने यह साजिश रची।
कैशियर गोविंदपुरी के अनुसार उस पर करीब 5-6 लाख का कर्जा हो गया था और लेनदार रोज पैसे को लेकर उस पर दबाव बना रहे थे,पेट्रोल पंप के मैनजर की छुट्टी पर होने से पम्प के कलेक्शन कैश को मुख्य ब्रांच में जमा करवाने की जिम्मेवारी उसे दी गई थी,एक बार उसने पैसे मुख्य ब्रांच में जमा करवाये,रोजाना लाखो के केश कलेक्शन को देखते हुए उसने अपने सहकर्मी जगराम के साथ फर्जी लूट की योजना तैयार की ।
रात को आयकर भवन के पास अंधेरा होने के कारण अपने ऊपर मिर्च पाउडर उंडेलकर रुपयों से भरा बैग सहयोगी को सौप दिया और अपने साथ फर्जी लूट को लेकर चिल्लाने लगा ,आसपास के लोगो के जमा होने पर उसने अपने साथ दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा रुपयों से भरा बैग छीनने की कहानी सुनाई।थानाधिकारी बाबूलाल रैगर ने टीम के साथ उसपर निगाह बनाये रखी आवर शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपी के सहयोगी के पास से लूट की रकम भी बरामद की ।

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

बीजेपी ने बालोतरा को जिला बनाने की दोहराई मांग,बजट में क्षेत्र की उपेक्षा को बताया निराशाजनक।


प्रदेश के कल पेश हुए बजट को लेकर आज बालोतरा जिला बीजेपी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर निराशाजनक करार दिया गया,बीजेपी के जिला प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित कहा कि बजट में क्षेत्र की प्रमुख मांग जिला बनाने की थी जिसे पूरा नही कर गहलोत सरकार ने क्षेत्र की जनता को निराश किया है।इस बजट में सिर्फ घोषणाएं जर आंकड़ो का खेल रच है,पूर्व बजट की घोषणाएं भी अभी धरातल पर नही उतर पाई है और वित्तीय संकट के बावजूद घोषणाए कर जनता को गुमराह किया गया है।राजपुरोहित ने बताया कि पचपदरा के विधायक की मांग को नजरअंदाज करने का मतलब मुख्यमंत्री विधायक की सुनते ही नही है,विधायक द्वारा जूतों का त्याग करना महज नाटक है,वही क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सदन में प्रश्न नही उठाने का प्रण लेना जनता की उम्मीदों पर पानी फेरना है। बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने भी बजट को महज घोषणाओं का पिटारा बताया कहा कि पूर्व बजट में क्षेत्र के एडीएम कार्यालय,स्किल डवलपमेंट सेंटर,आदि घोषणाए की गई थी लेकिन वो भी महज फाइलों में कैद होकर रह गई। नगरपरिषद सभापति सुमित्रा जैन ने भी बजट में क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज व उद्योग को संकट से उबारने को लेकर कोई घोषणा नही होने पर निराशाजनक करार दिया।उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के लिए आवश्यक विकास कार्यो के लिए भी कोई घोषणा नही की गई। वही बीजेपी किसान मौर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपतसिंह राजपुरोहित ने बजट को किसान विरोधी करार देते हुए कहा सरकार के घोषणापत्र के अनुरूप ऋण माफी नही हुई और किसानों को किये गए वादों को भी पूरा करने में सरकार विफल रही है। बीजेपी के सभी पदाधिकारियों ने बालोतरा को जिला बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि पिछले 40 साल से जिले की मांग लंबित है मुख्यमंत्री को इस पर पुनः विचार करना चाहिए,जिले की मांग को लेकर जल्द ही बीजेपी ने रणनीति के तहत आंदोलन करेगी। 

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

प्रदेश सरकार के 2023 बजट घोषणाओं से पचपदरा वासी हुए निराश,बालोतरा को जिला बनाने की मांग पर लगी निराशा हाथ,विधायक ने भी जूते चप्पल नही पहनने के संकल्प को लेकर विधानसभा के बाहर जूतों का किया त्याग।

 बजट 2023 में पचपदरा विधानसभा को मुख्यमंत्री ने भले ही कई नई सौगात दी लेकिन बालोतरा को जिला बंनाने की मांग इस बार भी पूरी नही हो पाई। विधायक मदन प्रजापत के संकल्प सहित सिवाना विधायक हमीर सिंह,केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों की मांग को इस बार भी नजरअंदाज कर दिया गया। 2023 के बजट में पचपदरा विधानसभा को भले रिफाईनरी से सम्बंधित 383 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पीसीपीआईआर  की सौगात मिली लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर कोई ठोस घोषणा नही की गई। इस बजट में क्षेत्र को महज मंडली के पीएचसी को सीएचसी,बालोतरा में सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास,ग्राम पंचायत चांदेसरा में 33/11 केवी जीएसएस,पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना में 245.76 करोड़ , 25 किलोमीटर सड़क,कुड़ी व डोली के वन्य जीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर और रिफाईनरी में स्थानीय 1लाख 40 बेरोजगारों को रोजगार की ही सौगात मिल पाई है। क्षेत्र के पलायन को मजबूर पोपलीन कपड़ा उद्योग के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा नही होने से उद्यमी भी मायूस नजर आए। बालोतरा के जिले की मांग इस बजट में भी पूरी नही होने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने अपने संकल्प के अनुसार विधानसभा के बाहर अपने जूतों का परित्याग किया,विधायक ने जिला नही बनने पर जूते चप्पल नही पहनने व प्रश्नकाल में कोई प्रश्न नही उठाने का संकल्प लिया था ,आज के बजट में जिले की घोषणा नही होने पर विधायक सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मायूस नजर आए। बीजेपी ने भी जिले की मांग पूरा नही होने पर बजट को महज राजनीतिक बताया,किसानों के ऋण माफी सहित अन्य मांगों के पूरा नही होने पर इस बजट को महज कागजी बजट बताया।पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,जिलाध्यक्ष महेश चौहान,गणपत बांठिया ने इस बजट को महज राजनीतिक बजट बताया ओर कहा कि क्षेत्र में रिफाईनरी सहित अन्य मापदण्डो पर खरा उतरने के बावजूद जिले की घोषणा नही करना निराशाजनक है ।वित्त के अभाव में बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में सरकार नाकाम रहेगी।

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के तहत स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार,13 ग्राम स्मैक के साथ 11 हजार की नकदी भी की बरामद।

बालोतरा

कस्बे में युवाओं की नसों में जहर घोला जा रहा है,कस्बे में कई जगह चोरी छुपे स्मैक का कारोबार जारी है।स्मैक के बढ़ते प्रचलन के चलते कई युवक अपराध की राह पकड़ रहे है।पुलिस द्वारा कभी कभार कार्यवाही के चलते स्मैक कारोबारियो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर बालोतरा पुलिस ने आज एक महिला के कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।पुलिस की गश्त के दौरान जीरो रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी ,जिस पर उसे पकड़ कर पूछताछ व तलाशी ली गई तो महिला के पास से करीब 32 पूड़ियों में स्मैक बरामद की,पुलिस ने महिला के पास से 11 हजार की नकदी के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया। पुलिस उप निरीक्षक सुखराम ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम कमला पत्नी धर्मपालसिंह जाट निवासी गुंदीवाला बेरा ,सराणा के कब्जे से स्मैक बरामद की गई है जिसको लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पहले भी महिला का स्मैक बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था।जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व भी इस महिला का स्मेक तौलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था लेकिन उसको लेकर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नही की थी,बताया जा रहा है राजनीतिक रसूखदार आरोपी महिला कमला शिक्षा विभाग में पैरा टीचर के पद पर कार्यरत है। बालोतरा कस्बे में कई जगह स्मैक का कारोबार जारी है,कस्बे के समदड़ी रोड़, नया बस स्टैंड,ओद्योगिक क्षेत्र में स्मैक कारोबारी बैखोफ होकर युवा पीढ़ी को नशे की और धकेल रहे है,वही पुलिस भी छोटे छोटे कारोबारियों पर हाथ मार कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है,कस्बे में स्मैक सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुचने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है।कस्बे में स्मैक,डोडापोस्त,एमडी ड्रग्स व अफीम आसानी से उपलब्ध हो रही है। पुलिस की कार्यवाही में बालोतरा पुलिस थाना के उप निरीक्षक सुखराम,ASI चुतराराम,हेडकांस्टेबल गणेशराम,कांस्टेबल ठाकराराम,मेघाराम, धर्मेंद्रसिंह,देवाराम,उदयसिंह,कैलाशदान,रूपाराम व महिला कांस्टेबल अचली शामिल रहे। 

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

डीएसटी टीम व बालोतरा पुलिस ने कस्बे की 2 दुकानों से करीबन 6 लाख रूपये के नकली इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद करने में सफलता हासिल की, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

बाडमेर एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर डीएसटी टीम व बालोतरा पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा शहर के नया बस स्टेशन के सामने स्थित माजिसा स्टील न्यू बस स्टेण्ड बालोतरा व  मल्लिनाथ इलेट्रोनिक स्टोर न्यू बस स्टेण्ड पर कार्यवाही करते हुए करीबन 6 लाख रूपये के लोकल कम्पनियों के इलेक्ट्रोनिक आईटम्स जब्त किए। पुलिस ने पंखे, गीजर, मिक्सर गरेण्डर, बिजली के तार, गैस चुल्हे सहित अन्य सामान बरामद करने सफलता हासिल की ।आरोपी दुकानदार इन लोकल इलोक्ट्रॉनिक्स समान पर नामी कम्पनीयां के स्टीकर लगाकर उनके ब्रांड्स बेच रहे थे। पुलिस ने असली बताकर बाजार मे नकली सामान बेचने पर महेन्द्रसिंह पुत्र  बींजराजसिंह  निवासी वरिया भगजी व हरिसिंह पुत्र नेनसिंह निवासी पिजोपुरा(जालोर) हाल दुध डेयरी के पिछे को गिरफतार कर नकली सामान को बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बालोतरा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही  दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुंसधान किया जा रहा है। 

बुधवार, 9 जून 2021

बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्य तिथि (भंडारा) पर 1100 लोगो को प्रसाद वितरण कर किया भावपूर्ण याद


बालोतरा,8 जून।
           देश-विदेश के करोड़ो लोगों को शाकाहारी सदाचारी नशामुक्त बनाने वाले विश्वविख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि (भंडारा) पर्व ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिनांक 8 जून को मनाया। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन ही 116 वर्ष की उम्र में दिवंगत हुए थे। कोरोड़ो लोगों की बाबाजी ने शराब और मांस छुड़ाकर सबको शाकाहारी, सदाचारी एवं नशामुक्त बनाया था। अब बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी सन्त पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज भी उनके इस मिशन को देश-विदेश में आगे बढ़ा रहे हैं। और अभी समय-समय पर अपने श्री मुख से आगे आने वाली तकलिफों से बचने के लिए सभी लोगों को बराबर चेता भी रहे है। गुरु महाराज की कही हुई बातें अब धीरे धीरे लोगों के सामने आती जायेगी। ऐसे समय मे अपने लोगों को बहुत ही सावधानी और सयंम बरतने की जरुरत हैं। जो भी नियम कानून चाहे सरकार का हो , चाहे प्रकृति का हो, काल भगवान का हो ,उसका पालन करना जरूरी है।
 महाराज जी ने लॉक डाउन के इस समय मे सभी प्रेमियों से अपील कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ही रहकर गुरु महाराज की पूजन-वंदना और अपने परिवार और देश के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाए।

 *अपने अपने घरों में मनाया बाबा जयगुरुदेव का भंडारा पर्व:-* 
------------------------------------------------------------
 बाबा जयगुरुदेव संगत बाड़मेर के खीयाराम चौधरी  ने बताया कि वैसे भंडारे का ये महापर्व प्रतिवर्ष बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन, मध्यप्रदेश में पूज्य संत महाराज जी के सानिध्य में मनाया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त पहुँचते है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण बाड़मेर जिला की संगत ने महाराज जी के आदेशानुसार सरकारी नियम के अंतर्गत अपने घरों में ही भंडारा पर्व मनाया। इस अवसर पर बाड़मेर ज़िले भर  में गुरूजी की पूजा-वंदना (जयगुरुदेव नामध्वनि) करके 1100 से अधिक लोगों को भोजन बनाकर वितरित किया गया| इस मौके पर सभी सत्संगी भाई-बहन प्रातः 7 बजे गुरु का पूजन किया और जयगुरुदेव नाम की ध्वनि अपने अपने घरों में की। बाड़मेर जिले भर में बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की 9वीं पुण्य तिथि (भंडारा) पर 1100 से अधिक  लोगों को भोजन कराया और सभी के घरों में बनाया हुआ भोजन प्रसाद (पक्का खाना )अपने आस पास के लोगों को खिलाया।
इस अवसर पर इंजीनियर साजनराम बाना, किशन लोहार, सुखराम सारण, घनस्याम गोसाईवाल, जगदीश भार्गव, कानाराम सामरिया, डालूराम भण्डारी, मांगीलाल शर्मा, गंगाराम जोरानी, अर्जुनसिंह पालीवाल, पुराराम पूनड़ सहित कई लोगो ने प्रसाद वितरण कर शाकाहार नशामुक्ति का सन्देश दिया। 

शनिवार, 5 जून 2021

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीईपीटी जसोल में पौधरोपण किया गया

 

बालोतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल में प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल एवम ट्रस्ट के चेयरमैन भरत मेहता के द्वारा पौधारोपण किया गया। अमित जुयाल व भरत मेहता के द्वारा पेड़ पौधों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया, साथ में यह भी संदेश दिया गया कि हर आदमी को जीवन में कम से कम 2 पौधों का लगाकर उनकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर जसोल सीईटीपी के ट्रस्टी सीईटीपी के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।