बुधवार, 10 अगस्त 2022

तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक-जोगेन्द्रसिंह सिलोर

तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है जिसको लेकर भाजपा द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं यह विचार स्थानीय डाक बंगले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश सहसंयोजक जोगेंद्रसिंह सिलोर ने व्यक्त किये उन्होंने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर अलग अलग कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है 9 से 12 अगस्त तक जनजागरण अभियान चलाया जायेगा साथ ही युवा मोर्चा द्वारा 11 12 को विशेष वाहन रैली व प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो को जागृत किया जाएगा साथ ही 13 से 15 तक हर घर तिरंगा लगे इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है आप सभी मिलकर राष्ट्र के इस महामहोत्सव में अपनी भागीदारी निभाये इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी जिला महामंत्री भरत मोदी जिला मंत्री खेताराम प्रजापत मदनसिंह नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा कार्यक्रम के जिला संयोजक गोपाल पारीक जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल हितेश पटेल उपस्थित थे

आजादी अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन,

अमृत महोत्सव में आमजन तिरंगा अवश्य फहराए:- बांठिया

तिंरगा वाहन रैली का आयोजन

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिंरगा रैली का आयोजन किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने नेतृत्व तिरंगा वाहन रैली जसोल फांटा स्थित एम बी आर महाविद्यालय से रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेता भवानी सिंह टापरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय के आगे से प्रारंभ कर छतरियों का मोर्चा,भैरू बाजार, नयापुरा, तिरंगा चौक, शास्त्री चौक, घण्टाघर रोड, रेलवे स्टेशन के आगे ,डाक बंगला, उपखंड अधिकारी कार्यालय, पुराना पादरू बस स्टैंड, पंचायत समिति रोड़ होते हुए पुनः एम बी आर महाविद्यालय के आगे समाप्त हुई।रैली में वंदे मातरम भारत माता की जय के नारों से पूरे बालोतरा शहर को गुंजायमान कर दिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस साल देश आजादी के 75 साल मना रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य शहीदों और वीरों को नमन कर हर घर में तिरंगा फहराएं।
देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया उनको याद रखना है। अपने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताना है, उनके योगदान को याद रखना है। भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा ने सम्बोधित करते हुए कहा इस महोत्सव में प्रत्येक भारतीय की सहभागिता नजर आ रही है। हम सब को यह भी ध्यान रखना है है तिंरगा ध्वज को सम्मान के साथ फहराना है।हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाये हर घर तिरंगा फहराये जो भारत के लिए एक नया इतिहास बने।इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल, वर्तमान अध्यक्ष प्रत्याशी स्वरूप सिंह सेतराऊ, भरत सिंह भाटी, कवराज सिंह भाटी,
राजू प्रजापत, सवाईसिंह मिठड़ा, सुमित रामावत,
विनोद घारु, हरीश घारु, प्रतिक बांठिया, प्रविण भाटी, भुपेन्द्र माली, सवाईसिंह, शारूख खिलजी, साहिल खान,करणसिंह जागसा, प्रकाश प्रजापत आदि मौजूद रहे।

रविवार, 31 जुलाई 2022

नाहटा जिला चिकित्सालय में बढाई सुविधाऐं,2 सोनोग्राफी मशीन व नवजात शिशु वार्ड की मशीनों का किया लोकार्पण।

राजकीय नाहटा जिला  चिकित्सालय बालोतरा में मरीजों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट धोषणा के तहत 28 लाख की कीमत की दो सोनोग्राफी मशीन और विधायक कोष से व नवजात देखभाल ईकाई (एसएनसीयु) हेतु  5 रेडीएन्ट हीट वार्मर मशीनों का शुभारम्भ विधायक मदन प्रजापत द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं मन्त्रोचरण सहित किया गया। उससे बाद विधायक ने शिशु एवं महिला वार्डो में मरीजों  को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन कर मरीजों के हाल जाने एवं चिकित्सालय प्रशासन को साफ-सफाई के साथ ही ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम के साथ ही ओपीडी में मरीजों की सुविधाऐं बढाने हेतु निर्देश दिये। विधायक ने पीएमओं भवानीशंकर गहलोत को सभी डाक्टरर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाऐं समानुपात से निर्धारित करते हुए चौबीसों घण्टे एवं सातों दिन तैनात करने एवं चिकित्सालय परिसर में संचालित कैन्टीन, दवाईयो की दुकानों आदि पर साफ-सफाई के साथ ही दरों के निर्धारण की सूचि लगाने एवं मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए आवश्यक छाया एवं बैठक व्यवस्थााओं के साथ ही आधुनिक सुविधाओं युक्त शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने के निर्दश दिये । विधायक ने विधायक निधि से पूर्व में स्वीकृत पुलिस चौकी, आधुनिक सुविधायुक्त ओपीडी तैयार करवाने के निर्देश दिये। दुर्घटना एवं अन्य स्थिति में सी आर्म मशीन के अभाव में हड्डी ऑपरेशन के लिए मरीजों को रेफर किये जाने की स्थिति होने पर मरीजों एवं उनके परिजनों हो रही परेशानी से निजात दिलाने हेतु विधायक निधि से रिलिफ सोसायटी सदस्य चम्पालाल सुन्देशा एवं शंकरलाल सलुन्दिया के सुझाव पर चिकित्सालय प्रशासन व रक्तकोष मित्र मण्डल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मांग करने पर सी आर्म मशीन एवं साफ-सफाई हेतु स्वचलित सफाई मशीन उपलब्ध कराने की धोषणा की। इस अवसर पर पीएमओं भवानीशंकर गहलोत, नेता प्रतिपक्ष मेहबूबखां सिन्धी, प्रधान बालोतरा भगवतसिंह जसोल, युवा नेता असरफ अली, संगठन महामन्त्री शंकरलाल सलुन्दिया, मेडीकल रिलिफ सोसायटी सदस्य चम्पालाल सुंदेशा पार्षद धनराज धांची युवा नेता राजूभाई सेानी, संगठन महामन्त्री ओम भाटीया, मानवेन्द्र विश्वकर्मा, डाॅ हरीश खत्री, प्रभारी नरपत जीनगर उपस्थिति रहे।  

सोमवार, 11 जुलाई 2022

देश का सम्पूर्ण नेतृत्व होगा भाजपा के हाथ :चौहान

माउंट आबू में चल रहे तीन दीवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा की अगुवाई  कर रहे जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा की आने वाले समय में देश का सम्पूर्ण नेतृत्व भाजपा के हाथों में होगा,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान 10 जुलाई से 12 जुलाई तक चल रहे भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे है उन्होंने जानकारी दी की इस वर्ग के अंतर्गत भाजपा केंद्र के और राज्य के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित है जिन्होंने बारी बारी से भाजपा की उपलब्धियों के बारें में जानकारी दी है जिसमें सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया द्वारा स्वागत कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम की प्रस्तावना और रुपरेखा रखी गयी,राजेंद्र राठौड़ द्वारा प्रदेश सरकार की विफलतायें एंव जन विरोधी नीतियों की जानकारी दी गयी और आगामी कार्यक्रम में केंद्रिय मंत्री कैलाश चौधरी,अर्जुन राम मेघवाल,राज्यवर्धन सिँह राठौड़,प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रदेश में भाजपा सरकार को  सशक्त बनाने की योजना बनाई जायेगी,चौहान ने बताया की ये वर्ग तीन दिन का होगा और वें 12जुलाई को वर्ग को समापन कर बालोतरा लौटेंगे!

बुधवार, 4 मई 2022

कर्ज तले डूबे कैशियर ने रची लूट की कहानी,सहयोगी के साथ मिलकर 4 लाख की फर्जी लूट को दिया अंजाम,

बालोतरा कस्बे में 1 मई को पेट्रोल पंप कैशियर के साथ 4 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया खुलासा।पुलिस जांच में कैशियर ने ही  लूट की मनगढंत कहानी रचकर करीब3 लाख 54 हजार हड़पने की साजिश रची,पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक अन्य सहयोगी कार्मिक को गिरफ्तार किया।

दरअसल 1 मई को बालोतरा के नया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर गोविंद पूरी ने बताया कि वह पेट्रोल पंप का दिन भर का जमा हुआ केश दूसरी ब्रांच पर जमा करवाने जा रहा था कि आयकर भवन के पास बाइक सवार दो यूवको ने उसकी आँखों मे मिर्ची डालकर करीब 4 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए,मामले की सूचना पर बालोतरा पुलिस ने जांच प्रारम्भ की तो पीड़ित कैशियर पर शक हुआ।पुलिस ने कैशियर पर निगाह बनाये रखी और उससे कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया,उसने बताया कि पेट्रोल पंप के एक अन्य कार्मिक के  साथ मिलकर उसने यह साजिश रची।
कैशियर गोविंदपुरी के अनुसार उस पर करीब 5-6 लाख का कर्जा हो गया था और लेनदार रोज पैसे को लेकर उस पर दबाव बना रहे थे,पेट्रोल पंप के मैनजर की छुट्टी पर होने से पम्प के कलेक्शन कैश को मुख्य ब्रांच में जमा करवाने की जिम्मेवारी उसे दी गई थी,एक बार उसने पैसे मुख्य ब्रांच में जमा करवाये,रोजाना लाखो के केश कलेक्शन को देखते हुए उसने अपने सहकर्मी जगराम के साथ फर्जी लूट की योजना तैयार की ।
रात को आयकर भवन के पास अंधेरा होने के कारण अपने ऊपर मिर्च पाउडर उंडेलकर रुपयों से भरा बैग सहयोगी को सौप दिया और अपने साथ फर्जी लूट को लेकर चिल्लाने लगा ,आसपास के लोगो के जमा होने पर उसने अपने साथ दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा रुपयों से भरा बैग छीनने की कहानी सुनाई।थानाधिकारी बाबूलाल रैगर ने टीम के साथ उसपर निगाह बनाये रखी आवर शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपी के सहयोगी के पास से लूट की रकम भी बरामद की ।

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

बीजेपी ने बालोतरा को जिला बनाने की दोहराई मांग,बजट में क्षेत्र की उपेक्षा को बताया निराशाजनक।


प्रदेश के कल पेश हुए बजट को लेकर आज बालोतरा जिला बीजेपी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर निराशाजनक करार दिया गया,बीजेपी के जिला प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित कहा कि बजट में क्षेत्र की प्रमुख मांग जिला बनाने की थी जिसे पूरा नही कर गहलोत सरकार ने क्षेत्र की जनता को निराश किया है।इस बजट में सिर्फ घोषणाएं जर आंकड़ो का खेल रच है,पूर्व बजट की घोषणाएं भी अभी धरातल पर नही उतर पाई है और वित्तीय संकट के बावजूद घोषणाए कर जनता को गुमराह किया गया है।राजपुरोहित ने बताया कि पचपदरा के विधायक की मांग को नजरअंदाज करने का मतलब मुख्यमंत्री विधायक की सुनते ही नही है,विधायक द्वारा जूतों का त्याग करना महज नाटक है,वही क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सदन में प्रश्न नही उठाने का प्रण लेना जनता की उम्मीदों पर पानी फेरना है। बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने भी बजट को महज घोषणाओं का पिटारा बताया कहा कि पूर्व बजट में क्षेत्र के एडीएम कार्यालय,स्किल डवलपमेंट सेंटर,आदि घोषणाए की गई थी लेकिन वो भी महज फाइलों में कैद होकर रह गई। नगरपरिषद सभापति सुमित्रा जैन ने भी बजट में क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज व उद्योग को संकट से उबारने को लेकर कोई घोषणा नही होने पर निराशाजनक करार दिया।उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के लिए आवश्यक विकास कार्यो के लिए भी कोई घोषणा नही की गई। वही बीजेपी किसान मौर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपतसिंह राजपुरोहित ने बजट को किसान विरोधी करार देते हुए कहा सरकार के घोषणापत्र के अनुरूप ऋण माफी नही हुई और किसानों को किये गए वादों को भी पूरा करने में सरकार विफल रही है। बीजेपी के सभी पदाधिकारियों ने बालोतरा को जिला बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि पिछले 40 साल से जिले की मांग लंबित है मुख्यमंत्री को इस पर पुनः विचार करना चाहिए,जिले की मांग को लेकर जल्द ही बीजेपी ने रणनीति के तहत आंदोलन करेगी। 

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

प्रदेश सरकार के 2023 बजट घोषणाओं से पचपदरा वासी हुए निराश,बालोतरा को जिला बनाने की मांग पर लगी निराशा हाथ,विधायक ने भी जूते चप्पल नही पहनने के संकल्प को लेकर विधानसभा के बाहर जूतों का किया त्याग।

 बजट 2023 में पचपदरा विधानसभा को मुख्यमंत्री ने भले ही कई नई सौगात दी लेकिन बालोतरा को जिला बंनाने की मांग इस बार भी पूरी नही हो पाई। विधायक मदन प्रजापत के संकल्प सहित सिवाना विधायक हमीर सिंह,केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों की मांग को इस बार भी नजरअंदाज कर दिया गया। 2023 के बजट में पचपदरा विधानसभा को भले रिफाईनरी से सम्बंधित 383 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पीसीपीआईआर  की सौगात मिली लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर कोई ठोस घोषणा नही की गई। इस बजट में क्षेत्र को महज मंडली के पीएचसी को सीएचसी,बालोतरा में सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास,ग्राम पंचायत चांदेसरा में 33/11 केवी जीएसएस,पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना में 245.76 करोड़ , 25 किलोमीटर सड़क,कुड़ी व डोली के वन्य जीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर और रिफाईनरी में स्थानीय 1लाख 40 बेरोजगारों को रोजगार की ही सौगात मिल पाई है। क्षेत्र के पलायन को मजबूर पोपलीन कपड़ा उद्योग के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा नही होने से उद्यमी भी मायूस नजर आए। बालोतरा के जिले की मांग इस बजट में भी पूरी नही होने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने अपने संकल्प के अनुसार विधानसभा के बाहर अपने जूतों का परित्याग किया,विधायक ने जिला नही बनने पर जूते चप्पल नही पहनने व प्रश्नकाल में कोई प्रश्न नही उठाने का संकल्प लिया था ,आज के बजट में जिले की घोषणा नही होने पर विधायक सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मायूस नजर आए। बीजेपी ने भी जिले की मांग पूरा नही होने पर बजट को महज राजनीतिक बताया,किसानों के ऋण माफी सहित अन्य मांगों के पूरा नही होने पर इस बजट को महज कागजी बजट बताया।पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,जिलाध्यक्ष महेश चौहान,गणपत बांठिया ने इस बजट को महज राजनीतिक बजट बताया ओर कहा कि क्षेत्र में रिफाईनरी सहित अन्य मापदण्डो पर खरा उतरने के बावजूद जिले की घोषणा नही करना निराशाजनक है ।वित्त के अभाव में बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में सरकार नाकाम रहेगी।