गुरुवार, 14 सितंबर 2023

बालोतरा से पचपदरा मुख्य मार्ग का होगा सौंदर्यकरण,6 लेन और 25 मीटर चौड़ा होगा मुख्य मार्ग।




बालोतरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु जिला कलक्टर राजेंद्र विजय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश जोशी, नगर परिषद के अधीक्षण अभियंता योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने पचपदरा से बालोतरा शहर में नगर परिषद तक 8.5 किलोमीटर सड़क मार्ग के विकास करने के संबध में चर्चा करते हुए बताया कि शहर के इस 8.5 किलोमीटर मुख्य मार्ग को 6 लेन तथा 25 मीटर चौड़ा कर विकास किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने रिडकोर, नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग को सामंजस्य स्थापित कर रोडमेप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मुख्य मार्ग के आस पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग जीरो सेट पर हो रहे स्थायी निर्माण को तुरंत हटाने के निर्देश दिये।गौर तलब है कि बालोतरा से पचपदरा मेगा हाईवे पर जो पंजाब को कांडला बंदरगाह से जोड़ता है,इसलिए इस हाईवे पर रोजाना सैकड़ो की संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है,वही बालोतरा कस्बे व रिफाईनरी के बीच सुबह व शाम के समय मजदूरों व इंजीनियरों को लाने ले जाने वाले वाहन,निर्माण कार्यो में लगे भारी वाहन और बालोतरा-जोधपुर सड़क मार्ग पर चलने वाले निजी बसे की आवाजाही बनी रहती है,इस कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने से हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।बालोतरा पचपदरा के 6 लेन को लेकर बन रही कार्य योजना को लेकर लोगो मे भी काफी उत्साह है।

सोमवार, 11 सितंबर 2023

पेड़- पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं - हरिश्चंद्र सिंह


जसोल- पेड़ पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग है। बिना पेड़- पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ये बात कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल की और से एमबीआर राजकीय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कही। इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोंधित करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण सरंक्षण हेतु छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए हमारे इन्ही प्रयासों से भविष्य में पर्यायवरण सरंक्षण संभव है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जेतमालसिंह राठौड़ ने कहा कि जिले के भामाशाह प्रदेश में सबसे ज्यादा सहभागिता निभा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले भामाशाहों को अब उच्च सम्मान मिल रहा है। श्री राणी भटियाणी संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल के मार्गदर्शन में ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रावल साहब का मानना है कि समाज हमें बहुत कुछ देता है। सक्षम होने पर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वे भी समाज के लिए कुछ ऐसा करें कि प्ररेणा बन जाए। इसी भावना को लेकर मन्दिर संस्थान ने जिले में विद्यालय की तस्वीर को बदलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विधालयो व शिक्षण संस्थाओं में भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर जो सहयोग मिल रहा है वो उन बालको के भविष्य को सँवारता है। इसी के तहत आज जयपुर में संस्थान को शिक्षा भूषण अवार्ड से नवाजा गया| राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बालोतरा) के कनिष्क अभियंता भल्लाराम ने कहा कि अगर मानव को बचाना है तो हमें पौधे लगाना अति- आवश्यक होगा एवं उनकी देखभाल करना हमारा फर्ज बनता है। पौधे रहेंगे तो मानव रहेगा, जीव जंतु भी रहेंगे नहीं तो पर्यावरण संरक्षण खत्म हो जाएगा, इसलिए हमें पर्यावरण सरंक्षण को महत्व देते हुए हर घर में पौधा लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाकर खुशहाल करना है। साथ ही मानव जीवन के बारे में विचार करते हुए पौधों को महत्व दें। एमबीआर महाविद्यालय प्राचार्य हरदानराम ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि हमारे छोटे से निवेदन पर मन्दिर संस्थान ने सहयोग किया। इस दौरान मोहनसिंह बुड़ीवाड़ा, ऊदयसिंह, गुलाबसिंह डंडाली, गणपतसिंह सिमालिया, हड़मतसिंह नौसर, प्रवीणसिंह टापरा, स्वरूपसिंह जागसा, जोगसिंह असाड़ा, मोहन भाई पंजाबी मौजूद रहे।
जसोलधाम का हुआ राज्य स्तर पर सम्मान- 
सरकारी स्कूलों में नवाचार में श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान ने अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। जिसको लेकर बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में संस्थान को शिक्षा भूषण अवार्ड शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला द्वारा सम्मानित किया गया। मन्दिर संस्थान ने समाज के उस तबके के उत्थान के लिए कार्य किया जो हमेशा से वंचित रहा है। मन्दिर संस्थान ने जिले में विद्यालयों की तस्वीर को बदलने का कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में विधालयों व शिक्षण संस्थाओं में भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर जो सहयोग किया है जिससे बालको के भविष्य को सँवारता है। साथ ही उनको विधालयों में जरूरत की सामग्री देकर विधालयो के विकास की अवरुद्ध यात्रा को फिर से शुरू करने का कार्य किया।
छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 17 को- 
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान व स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी जयपुर के संयुक्त प्रयासों से शुरू की गई शत प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। अब 17 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। छात्रवृत्ति योजना को लेकर आयोजित होने वाली परीक्षा में भारत व राजस्थान का इतिहास, मालाणी एवं सिवांची क्षेत्र का इतिहास, राजव्यवस्था, भूगोल, सामान्य विज्ञान के साथ निबंध लेखन से सम्बंधित प्रश्नों का समावेश होगा। योजना में भाग ले रहे सभी विद्यार्थी इन विषयों का अध्ययन कर उत्कृष्ट परीक्षा देकर लाभ ले सकते है।
मिर्गी, पेट व लिवर रोग शिविर 22 से- 
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोलधाम में 22 व 23 सितम्बर को मिर्गी रोग, पेट व लिवर रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के द्वारा आयोजित हो रहे शिविर में मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. चतुर्भुज सिंह जसोल व पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन पटेल अपनी सेवा देंगे। उक्त रोगों से सम्बंधित मरीज पहले पंजीकरण संस्थान दूरभाष नंबर 92165-96950 पर करवा कर रोगों सम्बन्धी चिकित्सा एवं परामर्श की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

शनिवार, 25 मार्च 2023

नंगे पांव की तपस्या के बाद जसोल माँ को विधायक प्रजापत ने नवाया शीशनवरात्रा पर्व के चौथे दिन मंदिर परिसर में किया गया माँ कूष्मांडा का पूजन

 
जसोल- जिले की सौगात के बाद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत जसोल माँ के दरबार पहुंचे। जंहा उन्होंने जगतजननी श्री माता राणी भटियाणी, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह, श्री लाल बन्नासा, श्री खेतलाजी व श्री भेरुजी की पूजा अर्चना की। ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। विधायक प्रजापत के जसोलधाम में पहुँचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान संस्थान सदस्य कर्नल शंभूसिंह देवड़ा से शिष्टाचार भेंट की। विधायक प्रजापत ने कहा कि विधानसभा में बजट से पहले में माता राणी भटियाणी का आशीर्वाद लेते हुए रवाना हुआ। जसोल माँ की कृपा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो सौगात दी है। जिसके बाद क्षेत्र में लोग खुशी मना रहे है। उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जो मांगा वह मिला और जिले की सौगात देकर समूचे मालाणी क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। जसोलधाम में माता के दर्शनों के बाद मन माँ के प्रति जुड़ गया। और रावल साहब के सानिध्य में जो विकास हो रहा है। वो अपने आपको क्षेत्र के साथ जोड़ रहा है। ओर लाखो की संख्या में आने वाले माता राणी के भक्तों की आस्था का केंद्र जसोलधाम का नजारा खूबसूरती से भरा हुआ है। और जसोल धाम की एक अलग ही पहचान है। संस्थान सदस्य कर्नल शंभूसिंह देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्र वासियों को बालोतरा को जिला बनाते हुए विकास के नए आयाम के साथ जोड़ा है। और आपके 13 महीनों की नंगे पांव चलने की तपस्या का परिणाम है कि बालोतरा के साथ प्रदेश में जिला बनने की बौछार कर दी। इस दौरान फतेहसिंह, कुँवर हरिश्चंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह जसोल, गुलाबसिंह, जगदीशसिंह, जितेंद्रसिंह डंडाली, पुंजराजसिंह वरिया, हड़मतसिंह नौसर, मांगुसिंह जागसा, गणपतसिंह सिमालिया, लालसिंह, रणवीरसिंह, जोगसिंह, भूपतसिंह, त्रिभुवनसिंह असाड़ा, सुमेरसिंह डाभड़, बालोतरा प्रधान भगवतसिंह, जसोल सरपंच ईश्वरसिंह, रतन खत्री, दिनेश प्रजापत बालोतरा, मूलाराम माली, प्रवीण जैन, तरुण जैन, कांतिलाल जैन जसोल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे|
नवरात्रि के चौथे दिन मंदिर में हुई पुजा अर्चना - नवरात्रि के चौथे दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से माँ कूष्मांडा की पूजा की गई व विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियाँ दी गई| नवरात्रि के चौथे दिन माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा का विधान है इनकी मंद हंसी से ही ब्रह्माण्ड का निर्माण होने के कारण इंका नाम कूष्मांडा पड़ा. माँ कूष्मांडा की आठ भुजाएँ है, वे इनमें धनुष, बाण, कमल, अमृत, चक्र, गदा और कमण्डल धारण करती है. माँ के आठवें हाथ में माला सुशोभित रहती है|

भारत माता पूजन और नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम साधु संतो के सानिध्य में आयोजित होगा।


भाजपा बालोतरा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान द्वारा आयोजित किया जाने वाला भारतीय नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार 26 मार्च क़ो शाम 4 बजे से द जूरी रिसोर्ट बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।आयोजन कर्ता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत साधु संत सम्मान,अतिथि सम्मान व भारत माता पूजन एवम् आरती का कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही सामाजिक,चिकित्सा,कला संस्कृति,साहित्य,पर्यावरण व खेलकूद में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा व बालोतरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख भामाशाहों का विशेष सम्मान समारोह रखा गया है।कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र ब्रज की होली व कृष्ण लीला सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,चौहान ने कहा कि कार्यक्रम करने का मूल उद्देश्य निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवाएं दे रहे व्यक्तियों का सम्मान करना रहेगा। कार्यक्रम को लेकर गांव गांव जाकर कार्यकर्म में आने का न्योता दिया।इस कार्यकर्म में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिँह शेखावत,केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,सिवाना विधायक हमीर सिँह भायल,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद् सभापति सुमित्रा जैन उपजिला प्रमुख खेताराम कालमा,कल्याणपुर प्रधान उम्मेदसिंह अराबा सहित कई वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे!

मंगलवार, 21 मार्च 2023

प्रेम व भाईचारे के साथ जिये जीवन-तुलसाराम जी महाराज

प्रेम व भाईचारे से जीवन जिये मानव जीवन वो भी भारत की भूमि पर बड़े सौभाग्य से मिलता है यह विचार पूज्य गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज ने नगर के मालानी फूड्स पर आयोजित प्रेम सभा में व्यक्त किये महेंद्र परमार ने बताया कि मालानी फूड्स पर प्रेमसभा का आयोजन श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज व निर्मलदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई इस दौरान भजन सम्राट प्रकाश माली बंशीलाल परमार द्वारा गुरुदेव का सॉल व माल्यर्पण कर स्वागत किया गया इस दौरान गुरुदेव ने सर्वप्रथम भारतीय हिंदू नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छल कपट से दूर रहकर मानव सेवा में जुटे उन्होंने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति हमें वनस्पति में जीव जंतुओं में भी ईश्वर के वास होने का प्रमाण देती है हमे पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए हमारी संस्कृति में यह त्योहार मेले हमे आपसी भाईचारे से रहने की प्रेरणा देते हैं ।महंत निर्मलदास ने कहा कि हमे संतों के बताये मार्ग पर चलकर हमारे जीवन को धन्य करना होगा हमारे धर्म को बचाने के लिए एकता का परिचय देकर एकजुट रहना चाहिए 
इस अवसर पर श्याम पालीवाल मोहन लाल पंवार डूंगरचंद प्रेम अरुण सालेचा  खेताराम प्रजापत जीतू मेवाड़ा नेमाराम हर्ष माली अशोक प्रजापत केराराम घेवरचंद हरीश भाई रूपाराम हंसु गौतम राजू  कपिल सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

मिलेट्स वर्ष 2023 " मोटा अनाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा- चौधरी

पूर्व  राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने  कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को " मिलेट्स वर्ष " के रूप में मनाए जाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं बाड़मेर जैसलमेर के सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का आभार जताते हुए बताया कि राजस्थान  की प्रमुख फसल ज्वार, बाजरा, मक्का आदि फसलों को ध्यान में रखते हुए इन फसलो की पैदावार को बढ़ावा देने एवं उच्च पैदावार के उपयोग के तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के लिए तथा किसानों की आमदनी  दुगनी करने के लिए " मिलेट्स वर्ष 2023 "  की घोषणा की गई है ।  अभी हाल ही भारतीय संसद में मोटे अनाज को उपयोग में  लेने के तौर तरीकों के तहत हिंदुस्तान के पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण से निर्वाचित होकर आने वाले सभी माननीय सांसदों को बाजरे का स्वाद चखा कर राजस्थान का मान एवं सम्मान बढ़ाया है और बाजरे का उपयोग संपूर्ण हिंदुस्तान में हो ऐसा एक संदेश दिया है ।  बालोतरा के स्थानीय मोहन भाई माली एवं अन्य कारीगरों द्वारा भारत के  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जग्दीप धनकड , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं हिंदुस्तान के तमाम शीर्ष नेताओं तथा सांसदों को राजस्थानी व्यंजन जिसमे मुख्य बाजरी का सोगरा,काचरी एवं सान्गरी की सब्जी, खींच का स्वाद चखा कर राजस्थान के बाजरे एवं मोटे अनाज के प्रति एक अलख जगाई है । भारत सरकार द्वारा इस मोटे अनाज को " मिलेट्स वर्ष 2023" के रुप में मनाए जाने पर मोटे अनाज का उपयोग देश में ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में हो सकेगा और मोटे अनाज  की खपत से आम किसानों को उनके द्वारा पैदावार की जाने वाली फसलों के दामों में बढ़ोतरी होगी जो कि किसानों के फायदे के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय बढ़ाने के वादे को  पूरा करेगी ।

बजरी को लेकर आमरण अनशन 8वें दिन भी जारी धरना 67दिन से जारी


 मायला को आज मिली अस्पताल से छुट्टी डोली और मायला आठ दिन आमरण अनशन पर है मायला अस्पताल से धरना स्थल पहुंचने पर युवा साथियों ने किया स्वागत
थान सिंह डोली ने बताया आज हमारे दो साथी भैराराम ओर छगन जी भूख हड़ताल पर बैठे हैं जल्द ही मांगे नहीं मानी तो सैकड़ों लोग बैठेंगे भूख हड़ताल पर नहीं तो समय रहते हमारी मांगे मान ले अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पलीवाल ने कहा की बाड़मेर प्रशासन की निरकुश्ता के चलते आज आम गरीब व्यक्ति महंगी बजरी के कारण अपना आशियाना नही बना पा रहे हे । आज पूरे जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है हाशिए पर चल रही सरकार के मंत्री वी विधायक पैसे कमाने में लगे हुए है।।

ओम काकड़ ने कहा ये लड़ाई अब धीरे धीरे उग्र रूप में बदलेगी करो या मरो की राह पर हमारे साथी तेयार हो सुके है 

युवा नेता शंकरलाल मायला ने कहा आज मुझे अस्पताल से छुट्टी  मिल गई बजरी जिले के आम आवाम के कार्यों में काम आने वाली चीज है लेकिन तानाशाही सरकार व उनके विधायक व मंत्री बजरी माफिया ठेकेदार के साथ मिलकर  जानता को लूटने का काम कर है ये लूट में बन्द करवा कर ही  दम लूंगा

इस दौरान , भारमल राम ,जीतू खोथ ,टिकू सेन , सुरेश बाना ,भोमाराम जांदू, किशन गावड़िया, नरपत गोदारा, दिनेश गोदारा ,मनोर बेनीवाल, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे