शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

*मेरी पॉलिसी मेरे हाथ शुभारंभ कार्यक्रम**जिला कलक्टर ने पॉलिसी वितरण कर किया शुभारंभ*

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2023 24 में बीमित कृषकों को ग्राम पंचायत कीटनोद में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा फसल बीमा की पॉलिसी का वितरण कर कृषकों को सभी फसलों का बीमा कराने एवं जागरूक रहने की अपील की।

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ग्राम पंचायत कीटनोद में आयोजित मेरी पॉलिसी मेरे हाथ शुभारंभ कार्यक्रम में कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक प्रत्येक मौसम से पहले संबंधित बैंक या सहकारी समिति में जाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा जो फसल बोई जा रही है उसी का प्रीमियम काटा जा रहा है। प्रीमियम में किसी प्रकार का अंतर होने पर तत्काल उसमें सुधार कराए। उन्होंने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को सभी बीमा कराने वाले कृषकों की सूची ग्राम पंचायत में चस्पा करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया की लगभग नब्बे प्रतिशत कृषक फसल बीमा कराते हैं। ग्राम पंचायत कीटनोद में 390 कृषकों द्वारा फसल बीमा करवाया गया है। जिले की सभी ग्राम पंचायत जहां रबी फसलों की बुवाई हुई हैं उनमें पॉलिसी वितरण तथा बीमा पाठशाला का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कृषकों को खरीफ में बीमित राशि का 2 प्रतिशत तथा रबी में बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है साथ ही वाणिज्यिक फसल जीरा एवं ईसबगोल में प्रीमियम 5 प्रतिशत है, जिसमें शेष प्रीमियम का भुगतान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।
-0-

लघु उद्योग भारती हस्तशिल्प मेले में बालड ने रखी उधोग जगत की समस्याएं


लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त (नोडल एजेन्सी) , जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर, जिला प्रशासन जोधपुर एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे आज उधोग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ , सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक,उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने आज मेले का अवलोकन किया तथा उधमियो से रूबरू हुए।

 लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने अतिथियों का स्वागत किया तथा राजस्थान प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक समस्याओं को मंत्रीजी के सामने रखा। जिसमें राजस्थान में पावरलूम सेक्टर विकसित करने,पावरलूम के लिए सब्सिडी , राजस्थान में टाइल्स हब डेवलप करने ,अघोषित विद्युत कटौती तथा विद्युत नियमों की समीक्षा ,सोलर नीति में  विसंगतियों को दूर कर उनकी समीक्षा तथा समय के साथ सोलर नीति में परिवर्तन की मांग की। एमएलयूपी तथा रिप्स  के अंतर्गत अटकी हुई फाइलों का निस्तारण की भी बात रखी ।श्री बालड ने कहा कि रिको भूमि में ऑक्सन की बजाय अलॉटमेंट किया जाए ताकि वंचित उद्यमियों को नए उद्यम लगाने का मौका मिले। रिको में पेयजल एवं औद्योगिक काम में लिए जाने वाली पानी की भी समस्या है जिसको भी उन्होंने मंत्री जी के सामने रखा। माईनिंग में ई.सी.का संरलीकरण विषय पर भी बिंदु रखें ।श्री बालड ने राजस्थान भर से विभिन्न इकाइयों और क्षेत्रों से आई अन्य कई समस्याओं और विभिन्न उद्योगों की वेदनाओं को प्रतिवेदन के रूप में रखा ।

उधोग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लघु उद्योग भारती को विश्वास दिलाया कि हर 3 महीने में उद्यमियों की बैठक अधिकारियों के साथ की जाएगी जिसमें औद्योगिक समस्याओं के बारे में रिव्यू लिए जाएंगे तथा उनके निराकरण संबंधित आदेश दिए जाएंगे ।लघु उद्योग भारती उद्यमियों एवं प्रशासन के बीच में एक सेतु का कार्य कर रही है इसलिए उद्योगों की वाजिब समस्याओं का निराकरण करने के लेकर सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम दक एवं उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्रीश्रीं के के बिश्नोई ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंद्र जी,लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,व्यापार कल्याण बोर्ड के सुनील सांघी,सहकार भारती के संगठन मंत्री सुरेश पांचकोर,जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा,जोधपुर प्रांत संयुक्त सचिव सुरेश विश्नोई समेत सभी गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।

शनिवार, 27 जनवरी 2024

*गांव के युवाओं की पहल से बदली श्मशान की तस्वीर,अब किसी पार्क सा नजर आ रहा सार्वजनिक मुक्तिधाम..*.


Anil vaishnav
Balotra
शमशान का नाम आते ही पहली तस्वीर सामने आती है उजाड़ पड़े स्थल की ,लेकिन बालोतरा जिले के आसोतरा गांव के युवाओं की नई सोच व पहल से सार्वजनिक श्मशान घाट की तस्वीर बदल दी,आज यह मुक्तिधाम किसी सार्वजनिक पार्क जैसा नजर आ रहा है,शमशान स्थल के चारो ओर चारदीवारी के बीच रंग बिरंगे फूल व हरियाली से सजा यह स्थल अपने बदलाव की कहानी बता रहा है।यंहा हर समाज के लिए अलग अलग पक्के शवदाह गृह बनाये गए,इस जगह पानी की समुचित व्यवस्था के लिए अलग अलग पानी के टांको का भी निर्माण किया गया।लोगो के बैठने के लिए बेंचेज लगाई गई है।
यही नही श्मशान स्थल पर शिव मंदिर के साथ पक्षियों के लिए एक बड़ा चुग्गा घर का भी निर्माण किया गया,जो वहां से गुजरने वालो को अपनी ओर आकर्षित करता है।ग्रामीणों के अनुसार  पहले बबूल की झाड़ियों से व उजाड़ से पड़ा श्मशान घाट में शव दाह के लिए आने वाले ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती थी ,छांव व पानी की कोई व्यवस्था नही थी।लेकिन गांव के युवाओं ने एक कमेटी का बना कर इसकी तस्वीर बदलने की सोची।युवाओ ने जनसहयोग से इसमें बदलाव लाया,पहले तो उन्हें इसका पुरानी सोच  व विचारधारा के चलते विरोध भी झेलना पड़ा,लेकिन गांव के युवाओं ने बीड़ा उठाते हुए श्मशान में चारदीवारी,पानी के टांको,सीसी सड़क सहित अलग अलग समाज के लिए पक्के शवदाह स्थल का निर्माण शुरू किया,।श्मशान स्थल पर आज छायादार पेड़ो के साथ फलदार पौधे भी लगाए गए है।बारिश के पानी को सहेजने के लिए टांको का निर्माण किया गया।
गांव के भंवरलाल चौधरी ने बताया कि गांव के अधिकांश युवा रोजगार के लिए देश के अलग अलग कोनो में अपना व्यवसाय कर रहे है,बड़े शहरों में आधुनिक व सुविधायुक्त श्मशान स्थल देख कर उन्होंने गांव में भी श्मशान स्थल को सुंदर व सुविधाजनक बनाने की शुरुआत की इस स्थल पर 2 हजार पौधों का वृक्षारोपण किया गया,आज इस स्थल पर लोग आते है तो उन्हें सकून मिलता है,बदलाव के बाद गांव के अन्य लोग भी सहयोग के लिए आगे आये जिसके चलते यंहा बदलाव देखने को मिल रहा है।आगे इस जगह बच्चों के लिए झूलो व रोशनी के लिए लाइट पोल लगाने की तैयारी चल रही है।
ग्रामीण भी अब इन युवाओं कि इस पहल की तारीफ कर रहे और यंहा हो रहे अन्य विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे।श्मशान के पास ही गांव द्वारा संचालित गौ शाला को भी आधुनिक बनाने की शुरुआत की गई है,इस गौशाला में गांव के साथ आसपास के गांवों के आवारा गौवंश के लिए आशियाना बनाया जा रहा है।

बुधवार, 3 जनवरी 2024

"अब मुम्बई से सीधे रेलमार्ग से जुड़ेगा बाड़मेर-बालोतरा ,बाड़मेर-बांद्रा सप्ताह में दो दिन नियमित हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन शुरू,केंद्रीयमंत्री कैलाश चौधरी आज करेंगे स्वागत।"

FOR. WEB


अब बाड़मेर से मुम्बई जाने वाले यात्रियों के राहत भरी खबर है,मुम्बई से बाड़मेर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के दो फेरे नियमित होने से गुजरात,महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए आसानी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयास से पहले इस ट्रेन को सप्ताह में एक बार ट्रायल के तौर पर संचालित किया जा रहा था,लेकिन स्थानीय लोगो की मांग पर अब इस ट्रेन को सप्ताह में दो बार नियमित चलाने की अनुमति मिल गई है।यह ट्रेन आज देर रात बाड़मेर से रवाना होकर बालोतरा पहुचेगी ,ट्रेन के बालोतरा पहुचने पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ,विधायक अरुण चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन का स्वागत करेंगे।यह ट्रेन बाड़मेर से रवाना होकर आज रात 12 बजे बालोतरा पहुचेगी।

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने आमजन की भावनाओ को देखते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता कर इस ट्रेन को नियमित करने व सप्ताह में दो बार चलाने की मांग की थी जिस पर मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगो मे उत्साह है।आजादी के बाद से पहली बार मुम्बई अब बाड़मेर में सीधे रेलमार्ग से जुड़ जाएगा जिसको लेकर लोगो मे भी उत्साह है।आज रात ट्रेन का केंद्रीय मंत्री ,स्थानीय विधायक सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इसका स्वागत किया जाएगा।

बांद्रा टर्मिनस और बाड़मेर के बीच 02 जोड़ी हमसफ़र साप्ताहिक एक्सप्रेस का विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 12997 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। और अगले दिन 17.55 बजे बाडमेर पहुंचेगी।यह ट्रेन 3 जनवरी 2024 से चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12998 बाडमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 22.50 बजे बाडमेर से रवाना होगी और अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 जनवरी 2024 से चलेगी।

ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलासर, समदड़ी, बालोतरा और बायतू स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टीयर और स्लीपर क्लास के डिब्बे हैं।
वही ट्रेन संख्या 19009 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 19.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। और अगले दिन 13.30 बजे बाडमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 जनवरी 2024 से चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 19010 बाडमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को बाडमेर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 जनवरी 2024 से चलेगी।
@⁨Arun Hrsh⁩ @⁨Ndtv Brijesh Tiwari⁩

रविवार, 17 दिसंबर 2023

माँ रूपादे मन्दिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन..

क्षेत्रवासियों के प्रेम, सौहार्द व माँ रूपादे जी के प्रति भक्तों की आस्था ने मन को मोहा- रावल किशनसिंह
माँ रूपादे मन्दिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
तिलवाड़ा :- श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान (तिलवाड़ा) की ओर से पालियाधाम स्थित संत शिरोमणि श्री राणी रूपादे जी मन्दिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 श्री पारसराम जी महाराज जेतेश्वर धाम (सिणधरी) व श्री श्री 1008 श्री भरतगिरि जी महाराज नागाजी का धुणा (बालोतरा) के पावन सानिध्य व संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत रात्रि जागरण, ध्वजपूजन, ध्वजारोहण व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। वैदाचार्य श्री दीपक भट्ट, श्री नीतेश त्रिपाठी व पंडित श्री मनोहरलाल अवस्थी द्वारा गणपति पूजन, श्रीशुक्त, पुरुशुक्त, रुद्र्शुक्त, दुर्गासप्तशती पाठ, पंचांग पीठ पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, सोड़समात्रिका पूजन, सप्तघृतमात्रिका पूजन, प्रधान देवी श्री राणी रूपादे जी का पूजन व हवन के साथ ध्वजपूजन किया गया। उसके बाद श्री रावल मल्लीनाथजी व उनकी राणी संत शिरोमणि श्री राणी रूपादे जी के समस्त भक्तों की ओर से मन्दिर शिखर पर गाजे बाजे के साथ छतिशी कौम की उपस्थिति में संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हुआ। 

संस्थान प्रबंधन कमेटी सचिव सुमेरसिंह वरिया ने बताया कि पालियाधाम में संत शिरोमणि माँ श्री राणी रूपादे जी मन्दिर (पालियाधाम) के छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम को लेकर संस्थान की ओर से रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से मन्दिर प्रांगण में आकर्षक सजावट की गई। साथ ही मन्दिर में विराजित माँ रूपादे जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। श्री राणी रूपादे मंदिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव की पूर्व संध्या पर शतचंडी हवन व दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ भजन संध्या का अयोजन हुआ। जागरण में स्थानीय भजन गायकों तेजाराम, हेमाराम, समर्थाराम द्वारा सुमधुर वाणी में रावल श्री मल्लीनाथ जी की शौर्य गाथाऍं, श्री रूपादे जी की वेल, मालदे जी की महिमा, श्री राणीसा भटियाणीसा के भजन आदि की समधुर वाणी में प्रस्तुतियां दी गई। श्री पारसराम जी महाराज (सिणधरी) ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का अधिक महत्व है। हम समाज में बालिकाओं को आगे लाकर शिक्षित करें। तथा धर्म के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्कार व संयम रूपी पूंजी से जीवन को आगे बढ़ाने की दिशा मिलती है। सनातन धर्म हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। हमें इसका संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम धारणा के साथ मुख्य लक्ष्य सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ समाज का विकास करना था ताकि देश और दुनिया एक ही समय में प्रगति कर सकें। कार्यक्रम में श्री भरतगिरी जी महाराज (बालोतरा) ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के लिए प्रत्येक हिंदू को सनातन धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाना होगा। वेदों, उपनिषेदों और गीता से सभी वैज्ञानिक प्रबंधन और जीवन कौशल का अध्ययन करना होगा और एकजुट हिंदू के रूप में समाज में आगे बढ़ना और काम करना होगा। संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि पालियाधाम का नजारा मन को मोहित करने वाला है। ये स्थानीय क्षेत्रवासियों के प्रेम सौहार्द एवं माँ रूपादे जी के प्रति समस्त भक्तों की आस्था तथा माँ की असीम कृपा से ही संभव हुआ है। यंहा प्रमुख सन्त महात्माओं का आगमन हुआ है। कुछ दिनों पूर्व ही जगतगुरु शंकराचार्य श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज सुमेरूपीठ (काशी) ने पालिया धाम पधारकर मंदिर को निहारा था। उन्होंने कहा कि मनुष्य ईश्वर पर सच्ची श्रद्धा रखें तो नियति और ईमानदारी से सारे कार्य सिद्ध कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्री राणी रूपादे जी के भजनों में बताये गए उपदेश और सत्य के मार्ग पर चलने से मनुष्य के सर्व कार्य सिद्ध होते हैं। श्री राणी रूपादे जी का मन्दिर पालियाधाम (तिलवाड़ा) छत्तीशी कौम की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते हैं तथा उनकी सम्पूर्ण मनोकामनाएँ माँ रूपादे जी पुरी करती है। कार्यक्रम में राव किशनसिंह मेवानगर व राव योगेश सुंदेशा ने रावल मल्लीनाथ जी, श्री राणी रूपादेजी व श्री जगमाल जी उत्पति व वंश पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी के लाभार्थी श्री मल्लीनाथ ट्रावेल्स (बालोतरा) भगवानसिंह जागसा व भभूतसिंह नोसर को संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद 
इस शुभ अवसर पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, संस्थान समिति सदस्य गुलाबसिंह डंडाली, मोहनसिंह बुड़ीवाडा, हडवंतसिंह नोसर, प्रवीणसिंह, भीमसिंह टापरा, विक्रमसिंह, शम्भूसिंह, गणपतसिंह असाड़ा, मांगुसिंह जागसा व सूरजभानसिंह दाखा, गणपतसिंह सिमालिया, ठा. गजेन्द्रसिंह जसोल, ऊदयसिंह डंडाली, दीपसिंह, स्वरूपसिंह, लाखसिंह, भगवानसिंह, मनोहरसिंह जागसा, शोभसिंह, भूपतसिंह, जोगसिंह, प्रेमसिंह, सुरेन्द्रसिंह असाड़ा, मनोहरसिंह टापरा, हेमसिंह, देवीसिंह, भगवतसिंह बुड़ीवाडा, गुमानसिंह मेवानगर, जालमसिंह, पिंटूसिंह नोसर, जेतमालसिंह राठौड़ आवासन मण्डल, सुजाराम सुन्देशा, अमराराम माली, मोहनभाई पंजाबी, राजेश भाई कौशल बालोतरा, देवाराम, गणपतलाल माली जसोल व मालाणी क्षेत्र के प्रबूद्धजनों सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

जसोलधाम ने विद्यालय को लिया गोद जल्द बनेगा 8.67 करोड़ की लागत का भवनजिला कलेक्टर बालोतरा को सौंपे निर्माण कार्य के दस्तावेज

जसोल- वर्तमान में शिक्षा के परिदृश्य को बेहतर बनाने में लिए हर कोई प्रयत्नशील है। उसी कड़ी में श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान (जसोलधाम) भी आगे आया है। संस्थान की और से रावल किशनसिंह जसोल ने बालोतरा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपना नवाचार जोड़ते हुए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय (आवासन मण्डल) बालोतरा को गोद लेने की घोषणा की थी। जिसको लेकर जिला कलेक्टर से कार्यों के दस्तावेज देकर स्वीकृति मांगी। मन्दिर संस्थान सदस्यों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विन के पँवार को दस्तावेज सौंपते हुए जल्द ही विभागीय स्वीकृति जारी करने की बात कही। संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि लोगों की आम धारणा के तहत सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तुलना में कई सुविधाओं का अभाव है। यदि गैर-सरकारी संगठन और गैर-लाभकारी गैर सरकारी संगठन इन सरकारी स्कूलों को गोद लेने और उनकी मौजूदा स्थितियों में सुधार करने के लिए आगे आना शुरू कर दें तो यह धारणा एक दिन मिथक बन सकती है। हमने अब महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय जो कि एक सरकारी विद्यालय है उसे गोद लिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल दस्तावेज तैयार करने के साथ और तकनीकी कार्य किया जा रहा है।
विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र समाज, परिवार, समुदाय और राष्ट्र की रीढ़ और भविष्य हैं। नई इमारत बनने से स्कूल में स्थान की कमी झेल रहे विद्यार्थियों को जल्द राहत मिलेगी। गौरतलब है कि बालोतरा जिला बनने के बाद शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का महत्व और बढ़ गया है वर्तमान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी खुले में ग्रीन नेट के नीचे बैठकर विद्या ग्रहण करते है जिससे विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संस्थान की और से होने वाले भवन निर्माण से बालोतरा शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को इससे बहुत फायदा होगा। संस्थान ने सरकारी विभाग से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करें ताकि जल्द भवन निर्माण कार्य करवाकर विधालय को सुपुर्द किया जा सके। स्कूल की इमारत निर्माण का कार्य 8.67 करोड़ रुपये की लागत से होना है। निर्माण कार्य के तहत विद्यालय में 44,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनने वाले 3 मंजिला भवन निर्माण जिसमें कक्षा कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, भौतिकी रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान लेब, प्रधानाचार्य कार्यालय, शिक्षक कार्यालय, बरामदे, शौचालय निर्माण कार्य किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार स्कूल में जिन सुविधाओं की कमी है, उन्हें देखते हुए विभाग ने यह कार्य योजना तैयार की है। जिसके तहत मन्दिर संस्थान द्वारा गोद लेकर अब नई इमारत बनाकर  सौंद्रीयकरण कर उनमें सुविधाओं में बढ़ोतरी से शीघ्र ही आपको विद्यालय की सूरत बदली हुई नजर आएगी। इस दौरान संस्थान समिति सदस्य कुंवर हरिश्चंद्रसिंह जसोल, सूरजभान सिंह दांखा, विद्यालय कमेटी अध्यक्ष देवीसिंह कितपाला, पूर्व नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, सेवानिवृत भू-अभिलेख निरीक्षक घनश्यामसिंह शेखावत, संस्थान प्रबंधक जेठूसिंह मौजूद रहे।

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

बालोतरा से पचपदरा मुख्य मार्ग का होगा सौंदर्यकरण,6 लेन और 25 मीटर चौड़ा होगा मुख्य मार्ग।




बालोतरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु जिला कलक्टर राजेंद्र विजय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश जोशी, नगर परिषद के अधीक्षण अभियंता योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने पचपदरा से बालोतरा शहर में नगर परिषद तक 8.5 किलोमीटर सड़क मार्ग के विकास करने के संबध में चर्चा करते हुए बताया कि शहर के इस 8.5 किलोमीटर मुख्य मार्ग को 6 लेन तथा 25 मीटर चौड़ा कर विकास किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने रिडकोर, नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग को सामंजस्य स्थापित कर रोडमेप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मुख्य मार्ग के आस पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग जीरो सेट पर हो रहे स्थायी निर्माण को तुरंत हटाने के निर्देश दिये।गौर तलब है कि बालोतरा से पचपदरा मेगा हाईवे पर जो पंजाब को कांडला बंदरगाह से जोड़ता है,इसलिए इस हाईवे पर रोजाना सैकड़ो की संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है,वही बालोतरा कस्बे व रिफाईनरी के बीच सुबह व शाम के समय मजदूरों व इंजीनियरों को लाने ले जाने वाले वाहन,निर्माण कार्यो में लगे भारी वाहन और बालोतरा-जोधपुर सड़क मार्ग पर चलने वाले निजी बसे की आवाजाही बनी रहती है,इस कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने से हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।बालोतरा पचपदरा के 6 लेन को लेकर बन रही कार्य योजना को लेकर लोगो मे भी काफी उत्साह है।

सोमवार, 11 सितंबर 2023

पेड़- पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं - हरिश्चंद्र सिंह


जसोल- पेड़ पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग है। बिना पेड़- पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ये बात कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल की और से एमबीआर राजकीय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कही। इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोंधित करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण सरंक्षण हेतु छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए हमारे इन्ही प्रयासों से भविष्य में पर्यायवरण सरंक्षण संभव है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जेतमालसिंह राठौड़ ने कहा कि जिले के भामाशाह प्रदेश में सबसे ज्यादा सहभागिता निभा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले भामाशाहों को अब उच्च सम्मान मिल रहा है। श्री राणी भटियाणी संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल के मार्गदर्शन में ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रावल साहब का मानना है कि समाज हमें बहुत कुछ देता है। सक्षम होने पर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वे भी समाज के लिए कुछ ऐसा करें कि प्ररेणा बन जाए। इसी भावना को लेकर मन्दिर संस्थान ने जिले में विद्यालय की तस्वीर को बदलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विधालयो व शिक्षण संस्थाओं में भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर जो सहयोग मिल रहा है वो उन बालको के भविष्य को सँवारता है। इसी के तहत आज जयपुर में संस्थान को शिक्षा भूषण अवार्ड से नवाजा गया| राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बालोतरा) के कनिष्क अभियंता भल्लाराम ने कहा कि अगर मानव को बचाना है तो हमें पौधे लगाना अति- आवश्यक होगा एवं उनकी देखभाल करना हमारा फर्ज बनता है। पौधे रहेंगे तो मानव रहेगा, जीव जंतु भी रहेंगे नहीं तो पर्यावरण संरक्षण खत्म हो जाएगा, इसलिए हमें पर्यावरण सरंक्षण को महत्व देते हुए हर घर में पौधा लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाकर खुशहाल करना है। साथ ही मानव जीवन के बारे में विचार करते हुए पौधों को महत्व दें। एमबीआर महाविद्यालय प्राचार्य हरदानराम ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि हमारे छोटे से निवेदन पर मन्दिर संस्थान ने सहयोग किया। इस दौरान मोहनसिंह बुड़ीवाड़ा, ऊदयसिंह, गुलाबसिंह डंडाली, गणपतसिंह सिमालिया, हड़मतसिंह नौसर, प्रवीणसिंह टापरा, स्वरूपसिंह जागसा, जोगसिंह असाड़ा, मोहन भाई पंजाबी मौजूद रहे।
जसोलधाम का हुआ राज्य स्तर पर सम्मान- 
सरकारी स्कूलों में नवाचार में श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान ने अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। जिसको लेकर बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में संस्थान को शिक्षा भूषण अवार्ड शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला द्वारा सम्मानित किया गया। मन्दिर संस्थान ने समाज के उस तबके के उत्थान के लिए कार्य किया जो हमेशा से वंचित रहा है। मन्दिर संस्थान ने जिले में विद्यालयों की तस्वीर को बदलने का कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में विधालयों व शिक्षण संस्थाओं में भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर जो सहयोग किया है जिससे बालको के भविष्य को सँवारता है। साथ ही उनको विधालयों में जरूरत की सामग्री देकर विधालयो के विकास की अवरुद्ध यात्रा को फिर से शुरू करने का कार्य किया।
छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 17 को- 
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान व स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी जयपुर के संयुक्त प्रयासों से शुरू की गई शत प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। अब 17 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। छात्रवृत्ति योजना को लेकर आयोजित होने वाली परीक्षा में भारत व राजस्थान का इतिहास, मालाणी एवं सिवांची क्षेत्र का इतिहास, राजव्यवस्था, भूगोल, सामान्य विज्ञान के साथ निबंध लेखन से सम्बंधित प्रश्नों का समावेश होगा। योजना में भाग ले रहे सभी विद्यार्थी इन विषयों का अध्ययन कर उत्कृष्ट परीक्षा देकर लाभ ले सकते है।
मिर्गी, पेट व लिवर रोग शिविर 22 से- 
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोलधाम में 22 व 23 सितम्बर को मिर्गी रोग, पेट व लिवर रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के द्वारा आयोजित हो रहे शिविर में मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. चतुर्भुज सिंह जसोल व पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन पटेल अपनी सेवा देंगे। उक्त रोगों से सम्बंधित मरीज पहले पंजीकरण संस्थान दूरभाष नंबर 92165-96950 पर करवा कर रोगों सम्बन्धी चिकित्सा एवं परामर्श की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

शनिवार, 25 मार्च 2023

नंगे पांव की तपस्या के बाद जसोल माँ को विधायक प्रजापत ने नवाया शीशनवरात्रा पर्व के चौथे दिन मंदिर परिसर में किया गया माँ कूष्मांडा का पूजन

 
जसोल- जिले की सौगात के बाद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत जसोल माँ के दरबार पहुंचे। जंहा उन्होंने जगतजननी श्री माता राणी भटियाणी, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह, श्री लाल बन्नासा, श्री खेतलाजी व श्री भेरुजी की पूजा अर्चना की। ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। विधायक प्रजापत के जसोलधाम में पहुँचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान संस्थान सदस्य कर्नल शंभूसिंह देवड़ा से शिष्टाचार भेंट की। विधायक प्रजापत ने कहा कि विधानसभा में बजट से पहले में माता राणी भटियाणी का आशीर्वाद लेते हुए रवाना हुआ। जसोल माँ की कृपा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो सौगात दी है। जिसके बाद क्षेत्र में लोग खुशी मना रहे है। उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जो मांगा वह मिला और जिले की सौगात देकर समूचे मालाणी क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। जसोलधाम में माता के दर्शनों के बाद मन माँ के प्रति जुड़ गया। और रावल साहब के सानिध्य में जो विकास हो रहा है। वो अपने आपको क्षेत्र के साथ जोड़ रहा है। ओर लाखो की संख्या में आने वाले माता राणी के भक्तों की आस्था का केंद्र जसोलधाम का नजारा खूबसूरती से भरा हुआ है। और जसोल धाम की एक अलग ही पहचान है। संस्थान सदस्य कर्नल शंभूसिंह देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्र वासियों को बालोतरा को जिला बनाते हुए विकास के नए आयाम के साथ जोड़ा है। और आपके 13 महीनों की नंगे पांव चलने की तपस्या का परिणाम है कि बालोतरा के साथ प्रदेश में जिला बनने की बौछार कर दी। इस दौरान फतेहसिंह, कुँवर हरिश्चंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह जसोल, गुलाबसिंह, जगदीशसिंह, जितेंद्रसिंह डंडाली, पुंजराजसिंह वरिया, हड़मतसिंह नौसर, मांगुसिंह जागसा, गणपतसिंह सिमालिया, लालसिंह, रणवीरसिंह, जोगसिंह, भूपतसिंह, त्रिभुवनसिंह असाड़ा, सुमेरसिंह डाभड़, बालोतरा प्रधान भगवतसिंह, जसोल सरपंच ईश्वरसिंह, रतन खत्री, दिनेश प्रजापत बालोतरा, मूलाराम माली, प्रवीण जैन, तरुण जैन, कांतिलाल जैन जसोल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे|
नवरात्रि के चौथे दिन मंदिर में हुई पुजा अर्चना - नवरात्रि के चौथे दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से माँ कूष्मांडा की पूजा की गई व विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियाँ दी गई| नवरात्रि के चौथे दिन माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा का विधान है इनकी मंद हंसी से ही ब्रह्माण्ड का निर्माण होने के कारण इंका नाम कूष्मांडा पड़ा. माँ कूष्मांडा की आठ भुजाएँ है, वे इनमें धनुष, बाण, कमल, अमृत, चक्र, गदा और कमण्डल धारण करती है. माँ के आठवें हाथ में माला सुशोभित रहती है|

भारत माता पूजन और नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम साधु संतो के सानिध्य में आयोजित होगा।


भाजपा बालोतरा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान द्वारा आयोजित किया जाने वाला भारतीय नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार 26 मार्च क़ो शाम 4 बजे से द जूरी रिसोर्ट बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।आयोजन कर्ता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत साधु संत सम्मान,अतिथि सम्मान व भारत माता पूजन एवम् आरती का कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही सामाजिक,चिकित्सा,कला संस्कृति,साहित्य,पर्यावरण व खेलकूद में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा व बालोतरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख भामाशाहों का विशेष सम्मान समारोह रखा गया है।कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र ब्रज की होली व कृष्ण लीला सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,चौहान ने कहा कि कार्यक्रम करने का मूल उद्देश्य निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवाएं दे रहे व्यक्तियों का सम्मान करना रहेगा। कार्यक्रम को लेकर गांव गांव जाकर कार्यकर्म में आने का न्योता दिया।इस कार्यकर्म में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिँह शेखावत,केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,सिवाना विधायक हमीर सिँह भायल,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद् सभापति सुमित्रा जैन उपजिला प्रमुख खेताराम कालमा,कल्याणपुर प्रधान उम्मेदसिंह अराबा सहित कई वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे!

मंगलवार, 21 मार्च 2023

प्रेम व भाईचारे के साथ जिये जीवन-तुलसाराम जी महाराज

प्रेम व भाईचारे से जीवन जिये मानव जीवन वो भी भारत की भूमि पर बड़े सौभाग्य से मिलता है यह विचार पूज्य गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज ने नगर के मालानी फूड्स पर आयोजित प्रेम सभा में व्यक्त किये महेंद्र परमार ने बताया कि मालानी फूड्स पर प्रेमसभा का आयोजन श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज व निर्मलदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई इस दौरान भजन सम्राट प्रकाश माली बंशीलाल परमार द्वारा गुरुदेव का सॉल व माल्यर्पण कर स्वागत किया गया इस दौरान गुरुदेव ने सर्वप्रथम भारतीय हिंदू नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छल कपट से दूर रहकर मानव सेवा में जुटे उन्होंने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति हमें वनस्पति में जीव जंतुओं में भी ईश्वर के वास होने का प्रमाण देती है हमे पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए हमारी संस्कृति में यह त्योहार मेले हमे आपसी भाईचारे से रहने की प्रेरणा देते हैं ।महंत निर्मलदास ने कहा कि हमे संतों के बताये मार्ग पर चलकर हमारे जीवन को धन्य करना होगा हमारे धर्म को बचाने के लिए एकता का परिचय देकर एकजुट रहना चाहिए 
इस अवसर पर श्याम पालीवाल मोहन लाल पंवार डूंगरचंद प्रेम अरुण सालेचा  खेताराम प्रजापत जीतू मेवाड़ा नेमाराम हर्ष माली अशोक प्रजापत केराराम घेवरचंद हरीश भाई रूपाराम हंसु गौतम राजू  कपिल सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

मिलेट्स वर्ष 2023 " मोटा अनाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा- चौधरी

पूर्व  राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने  कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को " मिलेट्स वर्ष " के रूप में मनाए जाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं बाड़मेर जैसलमेर के सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का आभार जताते हुए बताया कि राजस्थान  की प्रमुख फसल ज्वार, बाजरा, मक्का आदि फसलों को ध्यान में रखते हुए इन फसलो की पैदावार को बढ़ावा देने एवं उच्च पैदावार के उपयोग के तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के लिए तथा किसानों की आमदनी  दुगनी करने के लिए " मिलेट्स वर्ष 2023 "  की घोषणा की गई है ।  अभी हाल ही भारतीय संसद में मोटे अनाज को उपयोग में  लेने के तौर तरीकों के तहत हिंदुस्तान के पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण से निर्वाचित होकर आने वाले सभी माननीय सांसदों को बाजरे का स्वाद चखा कर राजस्थान का मान एवं सम्मान बढ़ाया है और बाजरे का उपयोग संपूर्ण हिंदुस्तान में हो ऐसा एक संदेश दिया है ।  बालोतरा के स्थानीय मोहन भाई माली एवं अन्य कारीगरों द्वारा भारत के  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जग्दीप धनकड , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं हिंदुस्तान के तमाम शीर्ष नेताओं तथा सांसदों को राजस्थानी व्यंजन जिसमे मुख्य बाजरी का सोगरा,काचरी एवं सान्गरी की सब्जी, खींच का स्वाद चखा कर राजस्थान के बाजरे एवं मोटे अनाज के प्रति एक अलख जगाई है । भारत सरकार द्वारा इस मोटे अनाज को " मिलेट्स वर्ष 2023" के रुप में मनाए जाने पर मोटे अनाज का उपयोग देश में ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में हो सकेगा और मोटे अनाज  की खपत से आम किसानों को उनके द्वारा पैदावार की जाने वाली फसलों के दामों में बढ़ोतरी होगी जो कि किसानों के फायदे के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय बढ़ाने के वादे को  पूरा करेगी ।

बजरी को लेकर आमरण अनशन 8वें दिन भी जारी धरना 67दिन से जारी


 मायला को आज मिली अस्पताल से छुट्टी डोली और मायला आठ दिन आमरण अनशन पर है मायला अस्पताल से धरना स्थल पहुंचने पर युवा साथियों ने किया स्वागत
थान सिंह डोली ने बताया आज हमारे दो साथी भैराराम ओर छगन जी भूख हड़ताल पर बैठे हैं जल्द ही मांगे नहीं मानी तो सैकड़ों लोग बैठेंगे भूख हड़ताल पर नहीं तो समय रहते हमारी मांगे मान ले अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पलीवाल ने कहा की बाड़मेर प्रशासन की निरकुश्ता के चलते आज आम गरीब व्यक्ति महंगी बजरी के कारण अपना आशियाना नही बना पा रहे हे । आज पूरे जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है हाशिए पर चल रही सरकार के मंत्री वी विधायक पैसे कमाने में लगे हुए है।।

ओम काकड़ ने कहा ये लड़ाई अब धीरे धीरे उग्र रूप में बदलेगी करो या मरो की राह पर हमारे साथी तेयार हो सुके है 

युवा नेता शंकरलाल मायला ने कहा आज मुझे अस्पताल से छुट्टी  मिल गई बजरी जिले के आम आवाम के कार्यों में काम आने वाली चीज है लेकिन तानाशाही सरकार व उनके विधायक व मंत्री बजरी माफिया ठेकेदार के साथ मिलकर  जानता को लूटने का काम कर है ये लूट में बन्द करवा कर ही  दम लूंगा

इस दौरान , भारमल राम ,जीतू खोथ ,टिकू सेन , सुरेश बाना ,भोमाराम जांदू, किशन गावड़िया, नरपत गोदारा, दिनेश गोदारा ,मनोर बेनीवाल, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

बालोतरा में भाजपा का जन आक्रोश महा सम्मेलन 25 दिसम्बर को।



  भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जन आक्रोश यात्रा का महा सम्मेलन 25 दिसम्बर को बालिका विद्यालय के पास रखा गया है,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान एंव जन आक्रोश यात्रा के पच पदरा विधान सभा संयोजक गोविन्द सिँह कालूड़ी के विशेष निर्देशन में महा सम्मेलन का आयोजन रखा गया,जिसमें केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा,नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन,कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिँह अराबा सहित जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,महिला मोर्चा,एस सी,अल्पसंख्यक व एस टी मोर्चा के साथ बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता,नगर परिषद पार्षद,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,जन प्रतिनिधि,भाजपा समर्थित उम्मीदवार व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे,गोविन्द सिँह कालूड़ी ने कहा जन आक्रोश यात्रा पुरे जिले व विधान सभा क्षेत्र में 15 दिन तक चली है जिसमें जनता का पूर्ण समर्थन मिला है!जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विफलता के चार साल पूर्ण किए है हम सभी के लिए बहुत ही चिंता का विषय है कि हम एक ऐसी सरकार का नेतृत्व सह रहे है जिसने अपराध व महिला उत्पीड़न के क्षेत्र में राजस्थान को नम्बर एक पर लाकर खड़ा कर दिया,जनता आक्रोषित है जैसे तैसे करके अब कुछ महीने निकालने के बाद हम इस नाकाम सरकार का तख्ता पलट करदेंगे!इसी को लेकर ये आक्रोश महा सम्मेलन रखा गया है जिसमें सरकार की विफलता को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा! वही भाजपा जिला बालोतरा द्वारा विधान सभा महा संपर्क अभियान में बूथ संपर्क के लिए बालोतरा जिले के लिए मंडल प्रवासी कार्यकर्ता नियुक्त किए गए है,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी बालोतरा धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने भाजपा की रीती नीति को सशक्त बनाने के लिए और जन संपर्क में बूथ एंव शक्ति केंद्र तक भाजपा की लोक कल्याण कारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रवासी नियुक्त किए गए है जिसमें  बालोतरा शहर में रमेश गुप्ता,बालोतरा ग्रामीण में उमाराम पटेल,पच पदरा के लिए कल्याण सिँह गोपड़ी,मंडली में खेताराम कालमा,कल्याण पुर रमेश भंसाली,सिवाना लादू राम विश्नोई,समदड़ी पदमा राम चौधरी,सिंणधरी हनुमन्त सिँह रामपुरा,पादरू हंसराज प्रजापत,गुड़ामालानी में राम मांजू,अटल गुड़ामालानी में देवाराम पटेल,श्यामा प्रसाद मुखर्जी में आसुराम गुरलिया,धोरिमन्ना में अनिल सेठिया,आलम नगर में मोहन लाल सियोल,आडेल में दमा राम शरवन,और मोटवी माता में जेठाराम भगत को नियुक्त किया गया है,भाजपा जिला बालोतरा महामंत्री भरत मोदी ने कहा है कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पूर्ण निष्ठा के साथ लोक कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने व आम जन की समस्याओं का समाधान करने के लिए बहुत गंभीर है इसलिए भाजपा द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में कार्यकारिणी व कार्यकर्ता नियुक्त किए गए है ताकि वर्तमान सरकार की विफलता को उजागर करते हुए आम जन की समस्याओं का हल किया जा सके!

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

श्रद्धालुओं के जयघोष के साथ विराजित हुए खेतलाजीजसोलधाम में पहली वार्षिक बरसी पर गाजे-बाजे के साथ मन्दिर शिखर पर चढ़ाई गई ध्वजा।


जसोल- नवनिर्मित जसोलधाम में श्री खेतलाजी मंदिर के पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व श्री सवाईसिंहजी, श्री लालबन्नासा, श्री बायोसा व श्री भेरूजी के मंदिर के प्रथम वार्षिक बरसी कार्यक्रम मंगलवार को हर्षोल्लास धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। पांच दिनों तक मंदिर प्रांगण में पूजन, यज्ञ, कलश यात्रा, मूर्ति नगर भ्रमण के साथ विभिन्न प्रकार के पूजन, मूर्ति परिक्रमा सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए। अंतिम दिन मंदिर प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम
शिल्पी पूजन, वास्तु पूजन, कलश, ध्वजापूजन स्थापन, मूर्ति प्रवेश, स्थिरी करण कार्यक्रम का आयोजन किया। तथा प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति की गई। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयघोष, उल्लास ढोल नगाड़ो के बीच मंदिर में श्री खेतलाजी  की प्रतिष्ठा स्थापित की गई। मंगलवार को सुबह कुटीर हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद यज्ञ में पूर्णाहुति की गई। बाद में संत सम्मान व आशीर्वचन कार्यक्रम हुआ। मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाने के लिए पूजन किया गया। बाद में गाजे-बाजे के साथ शिखर पर कलश ध्वजा संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल के द्वारा स्थापित की गई। विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में ग्यारह बजे मूर्ति स्थापित की गई। दोपहर को महाआरती आरती की गई। बाद में भोजन प्रसादी का आयोजन कर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दुधेश्वरमठ गाजियाबाद महंत नारायणगिरी जी महाराज, वरिया मठ गणेशपुरी जी महाराज, दिनेश गिरी जी महाराज जसोल, रणछोड़ भारतीजी लेटामठ, नृत्यगोपाल राम जी सिवाना मठ, अर्जुन पूरी जी गुडामालानी, त्रिवेन्द्र गिरीजी होटलु, पृथ्वी गिरीजी नोसरा, मंगला महाराजजी दांतलावास सहित दर्जनों साधु-संतों का सानिध्य रहा। 
बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु :- प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। दिन भर चले धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। 
भक्तिमय बना माहौल : श्रद्धालुओं की जयघोष ढोल नगाड़ो के बीच दिनभर माहौल भक्तिमय बन रहा। रावल किशन सिंह ने सपरिवार गाजे-बाजे के साथ समस्त भक्तगणो की ओर से मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने श्री माजीसा, श्री सवाईसिंहजी, श्री लालबन्नासा, श्री बायोसा, श्री खेतलाजी व श्री भेरूजी के जयकारे लगाए। खेतलाजी की प्रतिमा स्थापना के बाद साधु-संतो, अतिथियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े रहकर दर्शन कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। 
पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था : प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर स्थल पर शांति कानून व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की माकूल व्यवस्था के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। मंदिर के अंदर बाहर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्राप्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज



बालोतरा- जसोल धाम में श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व श्री सवाईसिंहजी, श्री लालबन्नासा, श्री बायोसा व श्री भेरूजी मन्दिर के प्रथम वार्षिक बरसी महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। जूना अखाड़ा अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता व दुधेश्वर मठ गाजियाबाद महंत नारायण गिरी महाराज व वरिया मंहत गणेश पूरी महाराज के पावन सान्निध्य में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 108 बालिकाएं कलश लेकर शामिल हुई। मन्दिर प्रबंधन कमेटी सदस्य फतेहसिंह ने बताया कि श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल धाम की और से पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व प्रथम वार्षिक बरसी कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा श्री राणी भटियाणी मन्दिर से रवाना होकर, मुख्य बस स्टैंड, आजाद चौक, जोशियों का वास, प्रजापतों का वास, बड़ला चौक, होली चौक, तालाब रोड होते हुए श्री नर्बदेश्वर तालाब पहुंची। जंहा कलश पूजन के साथ प्राचीन बेरी के पवित्र जल को कलश में भरा गया व नर्बदेश्वर महादेव मठ (तालाब) में महंत संध्यापुरीजी के सानिध्य में मंत्रोचर के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया| 

उसके बाद मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा मन्दिर के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा नर्बदेश्वर तालाब से होली चौक, अरिहंत विद्यालय, मुख्य बस स्टैंड होते हुए पुनः मन्दिर प्रांगण पहुंची। जंहा देव प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। और शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मन्दिर संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल के हाथों मण्डप पूजा करते हुए कलश स्थापना चारों वेदो के ज्ञाता प्रमुख पण्डितो द्वारा करवाई गई। साथ ही प्रथम दिवस को मंडप प्रवेश, कलशपूजनम, गणपतिपूजनम, योगिनीपूजनम, वास्तुपूजनम, खेतरपालपूजनम, सूर्याधि नवग्रह पूजनम के उपरांत सर्वतु भद्रमण्डल में सभी आवाहित देवी-देवताओं का सोड्सउपचार से वेदिक मंत्रो द्वारा पूजन उसके पश्चात खेतलाजी मूर्ति का पूजन व मूर्ति को जलाधिभाव में रखा गया। विद्वान पंडितो में आचार्य श्रीरामकोटेश्वर शर्मा,श्री वेंकटकृष्ण शर्मा,तोयराज उपाध्याय,नीतेश त्रिपाठी,मनोहरलाल अवस्थी, दीपक भट्ट,अमित शर्मा,दीपांकर पाण्डे द्वारा पूजन किया गया |
ये रहे मौजूद- 
 कुं हरिश्चंद्रसिंह जसोल गजेंद्रसिंह जसोल, दीपसिंह, मांगूसिंह, भगवानसिंह, स्वरूपसिंह  जागसा, गुलाबसिंह डंडाली, शोभसिंह, जोगसिंह, रणवीरसिंह, लालसिंह, गणपतसिंह, शैतानसिंह  असाड़ा, भगवानसिंह, ईश्वर सिंह थानमल्लीनाथ, भीमसिंह, प्रवीणसिंह टापरा,  मुलतान माली, राजेश भाई पंजाबी, जितेन्द्र सिंह डंडाली, सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।

बालोतरा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा परिसर का उद्घाटन




    बैंक ऑफ इंडिया जो एक राष्ट्रीयकृत बैंक है, ने बालोतरा में अपनी नई शाखा जो कि दिनांक 25 जनवरी 2022 को खोली थी, तदुपरान्त  आज अपनी  नई शाखा परिसर का विधिवत उद्घाटन किया । शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमति सुमित्रा जैन, नगर परिषद सभापति एवं बैंक ऑफ इंडिया ,जोधपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर आंचलिक प्रबंधक ने बताया कि बालोतरा कस्बे में उपलब्ध व्यवसाय के अवसर तथा यहाँ के लोगों के बीच बैंकिंग सेवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया की शाखा यहाँ प्रारंभ की गई थी और कम समय में ही शाखा ने अपने  सभी ग्राहकों को उचित सेवाएँ प्रदान करते हुए अच्छा व्यवसाय किया है और भविष्य में भी ग्राहकों को अपेक्षित सेवाएँ प्रदान करती रहेगी  । इस समारोह में संत श्री वीरमराम चेरीटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री जुगल किशोर ,रामा किशन , श्री अशोक जिंदल एवं नवकार विधालय की प्रिन्सिपल श्रीमती मौसमी श्रीवास्तव व माजीसा केमिकल के श्री चेना राम और  सम्मनीय ग्राहक उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर उप आंचलिक प्रबंधक  श्री अशोक पाठराबे ने बालोतरा शाखा के सम्मानीय ग्राहकों से  बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अनुरोध किया। अंत में शाखा प्रबंधक श्री मनीष मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

बांठिया ने दीपोत्सव पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ बांटी दीवाली की खुशियां ,सफाईकर्मियों का सम्मान कर किया स्वागत

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने दीपोत्सव पर ग्रामीण क्षेत्रों के
ग्रामीणों के साथ व स्थानीय बाबा रामदेव जी मंदिर वाल्मीकि समाज में सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए उनका मुह मीठा करवा कर व
क्षेत्र में बाहरी राज्यों के यहाँ काम करने वाले मजदूरों के साथ दीपोत्सव की खुशियां बाटीं।
दीपोत्सव पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद, गरीब, असहाय व कच्ची बस्तियों सहित ग्रामीण अंचलों में पहुंच
कर मिठाई व पटाखें बांटकर दीपावली का त्यौहार सादगी के साथ मनाया। गणपत बांठिया ने बताया कि शहर में बाहरी राज्यों से आये मजदूर जो दीपावली को घर नही गए उनके साथ
मिठाई खिलाकर मिठाई बाटते हुए पटाखे देकर
खुशियां मनाई।उन्होंने ग्रामीणों के साथ व बाबा रामदेव मंदिर में सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए उनका मुह मीठा करवाकर दीपोत्सव की बधाई दी। इस दौरान बांठिया ने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।उन्होंने ने बालिकाओं के डाक विभाग में सुकन्या योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया।आप की स्वच्छता
के प्रति लग्न तारीफए काबिल है।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार युवा नेता नेमीचंद बारूपाल,,महेंद्र माली,
उम्मदेसिंह सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बुधवार, 7 सितंबर 2022

लम्पी रोग ग्रसित गौवंश की मदद युवा आ रहे आगे,रितिक चौहान ने 31 हजार की सहायता राशि भेंट की.


बालोतरा में लम्पी रोग से ग्रसित गौ वंश की मदद को विभिन्न भामाशाह आगे आ रहे है।
इसी क्रम में राजूसिंह चौहान(रितिक)ने बीमार गौवंश की सेवा कार्यो के लिए 31 हजार की सहायता राशि भेंट की।चौहान ने गांधीपुरा में आयोजित गणपति भजन संध्या के दौरान बीमार गायो की इलाज कर रहे अन्नपूर्णा गौ शाला के संचालक जनक गहलोत को सहायता राशि भेंट की।गोगा नवमी को आयोजित भजन संध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,विजय चौधरी की मौजूदगी में चौहान ने सहायता राशि भेंट की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विक्रम चौहान,सुभाष माली,इमरान,भरत माली,कांतिलाल टाक सहित कई लोग मौजूद रहे।

शनिवार, 27 अगस्त 2022

थार तेल क्षेत्रों से उत्पादन ने कायम किए रिकॉर्ड, बनाया राजस्थान को अव्वल




 रेगिस्तान में उपस्थित तेल क्षेत्रों से उत्पादन सोमवार को चौदहवें वर्ष में प्रवेश करेगा। गत तेरह सालों में बाड़मेर के विभिन्न ऑयल फील्ड्स से छियासठ करोड़ बैरल से अधिक का उत्पादन हो चुका है। आज, ये भारत का सबसे विशाल स्थलीय तेल भंडार है।

2004 में खोजा गया ये तेल क्षेत्र उस वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक खोज थी और 25 वर्षों में भारत की सबसे बड़ी तटवर्ती खोज थी। 29 अगस्त 2009 को पहली बार तेल मिलने के बाद से, अकेले मंगला ऑयल फील्‍ड ने अब तक 49 करोड़ बैरल से अधिक तेल का उत्पादन किया है।

इस अवसर पर केयर्न ऑयल एंड गैस के डिप्टी सीईओ प्रचुर साह ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मंगला ऑयल फील्ड ने अपने उत्पादन का 13वां साल पूरा कर लिया है। यह क्षेत्र भारत के घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र प्रासंगिक बना रहेगा क्योंकि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा है। यह क्षेत्र कुछ बेहतरीन वैश्विक साझेदारियों का रहा है, जिन्होंने तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन की प्रौद्योगिकियों में नवाचार को प्रेरित किया है। केयर्न में, हमने उत्पादन क्षमता को दोगुना करने और भारत की घरेलू क्रूड बास्केट में 50 प्रतिशत योगदान करने के अपने लक्ष्य की घोषणा की है और इस मिशन में, मंगला क्षेत्र एक प्रेरक भूमिका निभाता रहेगा।”

आज, केयर्न ऑयल एंड गैस भारत के घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत का योगदान देता है - कंपनी के राजस्थान ब्लॉक से आने वाले अधिकांश उत्पादन में मंगला, भाग्यम व ऐश्वर्या शामिल हैं। सामूहिक रूप से दोनों ने वित्त वर्ष 2021 की स्थिति के अनुसार राष्ट्रीय और राज्य के खजाने में 19 बिलियन डॉलर का योगदान दिया है। ब्लॉक से संचयी उत्पादन 600 करोड़ बैरल को पार कर गया है । अब, केयर्न ऑयल एंड गैस का लक्ष्य उत्पादन क्षमता को दोगुना करना और घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में 50 प्रतिशत का योगदान करना है। यहां भी मंगला क्षेत्र और राजस्थान ब्लॉक प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

मंगला क्षेत्र ने एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी (ईओआर), अल्कलाइन सर्फैक्टेंट पॉलिमर (एएसपी) तकनीक के उपयोग और मंगला पाइपलाइन का घर होने के कारण महत्वपूर्ण नवाचार देखा है - दुनिया की सबसे लंबी लगातार गर्म और इन्सुलेटेड पाइपलाइन में कच्चा तेल राजस्थान के क्षेत्रों से लेकर गुजरात में रिफाइनरियों तक लगभग 705 किमी की दूरी तय करती है। मंगला पाइपलाइन अब सौर ऊर्जा का रुख कर रही है और पूरी पाइपलाइन में स्थापित सौर पैनलों द्वारा संचालित की जाएगी। प्रसिद्ध पाइपलाइन उद्योग की अग्रणी प्रणालियों का प्रमाण रही है, और सौर ऊर्जा में इसका रूपांतरण तेल और गैस क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है।

भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, राजस्थान ब्लॉक ने अपने आस-पास की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को सुधारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जब से केयर्न ने परिचालन शुरू किया है, बाड़मेर जिले ने प्रति व्यक्ति आय में 650 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है - यह राष्ट्रीय और राज्य दोनों के औसत से ऊपर है। जल, जैव विविधता, शिक्षा, महिला और बाल विकास आदि की पहलों ने इस क्षेत्र के 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। इसने समृद्ध सामाजिक संपदा उत्पन्न की है जो आज पश्चिमी राजस्थान के बदले हुए परिदृश्य और आजीविका में दिखाई दे रही है
केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता लिमिटेड भारत में तेल और गैस की खोज और उत्‍पादन करने वाली सबसे बड़ी निजी कंपनी है, जिसका भारत के घरेलू क्रूड ऑइल उत्‍पादन में एक चौथाई से ज्‍यादा योगदान है। इस कंपनी के पास एक विश्‍व-स्‍तरीय संसाधन आधार है और भारत में 58 ब्‍लॉक्‍स हैं, जिनमें से 41 ब्‍लॉक्‍स ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (ओएएलपी) राउंड 1 ऑक्‍शन के अंतर्गत, पाँच ब्‍लॉक्‍स राउंड 2 और राउंड 3 के अंतर्गत और दो ब्‍लॉक्‍स डिस्‍कवर्ड स्‍मॉल फील्‍ड्स (डीएसएफ) राउंड 2 के अंतर्गत मिले हैं।